BJP-AAP के बीच छिड़ी जबरदस्त पोस्टर वॉर, केजरीवाल को बताया GOAT अवतार

Published : Jan 02, 2025, 05:37 PM IST
AAP Kejriwal

सार

बीजेपी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का काम किया है।लेकिन आप इस बार चुप नहीं बैठी बल्कि वो केजरीवाल के समर्थन में एक नया पोस्टर जारी करती दिखी है।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर वाद-विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर फाइट शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने केजरीवाल के फोटो के साथ महाठग ओरिजिनल-वोटर लिस्ट में स्कैम 2024 का भी जिक्र किया है। लेकिन आप इस बार चुप नहीं बैठी बल्कि वो केजरीवाल के समर्थन में एक नया पोस्टर जारी करती दिखी है।

वहीं, बीजेपी के पोस्टर का जवाब आप ने पोस्टर से ही दिया है। आप ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें केजरीवाल के कामों को बैकग्राउंड में दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही उन्होंने केजरीवाल को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया गया है। अंग्रेजी में गॉट केजरीवाल की तस्वीर के आगे लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बीजेपी ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैंकड़ों वोट बना दिया था इस ठग ने वो भी एक विशेष समुदाय का (और नये वोटर की उम्र- 40 साल से लेकर 80 साल तक)। अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी ने महानतम नेता बताया है।

भूल-भुलैया के छोटे पंडित बने दिखें केजरीवाल

वहीं, बीजेपी ने 31 दिसंबर के दिन अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में अरविंद केजरीवाल भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था। अपने पोस्टर बीजेपी ने लिखा था चुनावी हिंदू केजरीवाल। जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा। जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे। जिसने मंदिर औऱ गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले। जिसकी पूरू राजनीति हिंदू विरोधी रही। उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आ रही है?

ये भी पढ़ें-

सीएम आतिशी ने की शिवराज सिंह की बोलती बंद, दाऊद से बता दिया कनेक्शन!

साल के दूसरे दिन दहला देने वाली फोटो, भयानक था दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मंजर

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI
Lateef Bhat Encounter: 35 साल बाद कश्मीर में बदला समीकरण! आतंकियों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने दिया सख्त संदेश