दिल्ली के पहाड़गंज में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़, छापेमारी कर 23 लड़कियों को रेस्क्यू

Published : Mar 23, 2025, 03:23 PM IST
Delhi News

सार

Prostitution case in Pahadganj: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया है जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

Prostitution case in Pahadganj: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया है जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सात दलालों को गिरफ्तार किया है। पहाड़गंज पुलिस शारदानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया जिसमें मानव तस्करी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए सात मोबाइल फोन और दो स्कूटी भी बरामद की गई हैं।

देह व्यापार के अवैध रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और देह व्यापार के अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल नेपाल और अन्य राज्यों से महिलाओं को झूठे बहाने से बहला फुसलाकर दिल्ली लाते थे और उन्हें इस काम में धकेल देते थे।

मौके से रेस्क्यू की गईं लड़कियों को पहाड़गंज के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक कमरे में रखा गया था। यहां से इन लड़कियों को इलाके के विभिन्न होटलों में देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। पुलिस ने छापेमारी से पहले आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध स्थानों की पहचान की और वहां फर्जी ग्राहकों को तैनात किया था।

यह भी पढ़ें: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की का अलर्ट, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

23 महिलाओं को किया गया रेस्कयू

देह व्यापार की पुष्टि होने के बाद पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान तीन नाबालिगों समेत 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लड़कियों को स्कूटी के जरिए होटलों और अन्य स्थानों पर भेजा जाता था। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Delhi Weather Forecast: 41°C तापमान के साथ दिल्ली में आग उगलेगा आसमान, जल्द 43°C पहुंचेगा पारा