Rain Alert: मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Rain Alert: देश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लगभग 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं गुजरात में गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राज्यों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल तक बारिश हो सकती है। इस दौरान इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक हवाओं में असंतुलन बना हुआ है जिसके कारण छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके साथ ही उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रॉफ लाइन भी बनी हुई है। इसका प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का Mega प्रोजेक्ट! 1500 करोड़ की लागत से बनेगा Kukrail Night Safari

इन जिलों में बारिश की संभावना

देशभर में हवाओं में हुए मौसम में बदलाव के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और मेघ गर्जन की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि ओडिशा के कुछ इलाकों में और दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मूसलधार बारिश की संभावना है।