28 साल बाद गांधी परिवार में बजेगी शहनाई, जानें रेहान से पहले हुई थी किसकी शादी?

Published : Dec 30, 2025, 06:33 PM IST

Raihan Vadra Engaged To Aviva Baig : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के घर शादी की शहनाई गूंजने वाली है। उनके बेटे रिहान वाड्रा अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

PREV
16
देश के सबसे पुराने सियासी परिवार में होगी शादी

देश की सियासत में आजादी के समय से सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी के सबसे ताकतवर गांधी परिवार में शादी की शहनाई बजने वाली है। हालांकि यह विवाह राहुल गांधी का नहीं, बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहन वाड्रा की होने जा रहा है। खबर है कि नए साल के मौके पर सगाई की रस्म भी हो सकती है। जिसकी तैयारियां राहुल गांधी से लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने शुरू कर दी हैं।

26
1997 में हुई थी गांधी परिवार में लास्ट शादी

बता दें कि गांधी परिवार में काफी अरसे के बाद यानि पूरे 28 साल बाद शादी की शहनाई गूंजेगी। इससे पहले खुद प्रिंयका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 में बिजेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। अब उनके बेटे की होने जा रही है।

36
मामा से आगे बाजी मार ले गए भांजे

हालांकि हर किसी को इंतजार है कि गांधी परिवार में राहुल गांधी की शादी कब होगी। आए दिन मीडिया में उनके विवाह की खबरें आती हैं। लेकिन सब अफवाह ही रहती हैं। अब लेकिन उनके भांजे ने इस मामले में बाजी मार ली है, जो मामा से पहले विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

46
दिल्ली की रहने वाली हैं प्रियंका गांधी की बहू

बता दें कि प्रियंका गांधी की होने वाली बहू और रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। रिहान और अवीवा का 7 साल से अफेयर है। जो अब तक सीक्रेट था, लेकिन अब खुलासा हुआ है।

56
क्या करती हैं अवीवा बेग

अवीवा बेग ने सोशल मीडिया पर खुद को एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है। अवीवा बेग ‘Atelier 11’ की को-फाउंडर भी हैं। वो इंडियन आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर्स प्रोग्राम के तहत एक बड़ी एग्जीबिशन में भी हिस्सेदारी कर चुकी हैं।

66
कितनी पढ़ी लिखी हैं अवीवा बेग

अवीवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। वहीं ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। अवीवा फोटोग्राफर के अलावा नेशनल लेवल फुटबॉलर भी रह चुकी हैं।

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories