Aviva Baig Raihan Vadra Engagement : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के घर शादी की शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे रेहान बाड्रा अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जल्द ही दोनों की सगाई होगी।
भारत की सबसे बड़े और पुराने सियासी घराने गांधी परिवार यानि राहुल और प्रियंका गांधी के घर शाद की शहनाई बजने वाली है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द शादी करने जा रहे हैं।
26
7 साल पुरानी है रेहान और अवीवा की लव स्टोरी
दरअसल, रेहान अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जल्द ही दोनों सगाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले 7 साल से रिलेशन में हैं। जो अब जीवन साथ बनेंगे। दोनों ही परिवार की सहमति से यह विवाह होगा।
36
रेहान और अवीवा कब शादी करेंगे
रेहान और अवीवा कब शादी करेंगे यह तारीख अभी फिक्स नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि साल 2026 में दोने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर प्रियंका गांधी की होने वाली बहू कौन हैं।
46
अवीवा पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर
बता दें कि अवीवा बेग पेशे से एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी कई तस्वीरें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पोर्टल्स पर भी प्रकाशित हो चुकी हैं। हालांकि वह 'यू कैन नॉट मिस दिस' और 'द इल्यूजरी वर्ल्ड' जैसी प्रदर्शनी से चर्चा में आई थीं।
56
फुटबॉलर भी रह चुकी हैं अवीवा बेग
अवीबा फोटोग्राफर के अलावा नेशनल लेवल फुटबॉलर भी रह चुकी हैं। लेकिन वह सबसे ज्यादा फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखती हैं। जिसे उन्होंने पेशा भी बना लिया है। हालांकि रेहान और अवीवा कब और कैसे मिले इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है।
66
कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका गांधी की बहू
रिपोर्ट्स के अनुसार अवीवा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। वह आई-पार्लियामेंट जर्नल में एडिटर इन चीफ के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। साथ ही वो फैशन और लाइफ स्टाइल में गहरी रूचि रखती हैं।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।