Delhi CM Announced: भाजपा ने रेखा गुप्ता को क्यों दिया यह पद, जानें 6 बड़ी वजह

Published : Feb 19, 2025, 10:18 PM ISTUpdated : Feb 19, 2025, 10:22 PM IST
Rekha Gupta

सार

भाजपा ने तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना है। महिला वोटर्स को लुभाने और 'आप' को टक्कर देने की रणनीति के तहत रेखा को कमान सौंपी गई है।

Delhi CM Rekha Gupta: भाजपा ने तीन बार पार्षद रहीं रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव से की थी। रेखा को सीएम बनाकर भाजपा ने अपनी विरासत को मजबूत करने और महिला मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की है।

भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री क्यों बनाया?

1- रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने महिला मुख्यमंत्रियों की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी जवाब दिया गया है। जेल जाने के चलते केजरीवाल को जब सीएम पद छोड़ना पड़ा तो उन्होंने आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया। चुनाव में उन्होंने खुद को सीएम चेहरा घोषित किया। बताया कि चुनाव जीतने पर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे।

2- दिल्ली में कई महिला मुख्यमंत्री रहीं हैं। कांग्रेस की शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं। सुषमा स्वराज और आतिशी भी सीएम रहीं। आप नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह 5 महीने तक सीएम के कुर्सी पर रहीं। सितंबर 2024 में केजरीवाल के सीएम पद से हटने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। भाजपा नेता सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम थीं। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने संदेश दिया है कि वह महिलाओं को प्राथमिकता देती है।

3- दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। भाजपा ने नौ महिला उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से चार महिला विजयी हुईं। 2025 के चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। महिलाओं ने 60.92% और पुरुषों ने 60.21% मतदान किया। भाजपा वोटर बेस के रूप में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए दिल्ली चुनाव घोषणापत्र में बड़े वादे भी किए थे।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Announcement: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, पीएम मोदी ने बधाई

4- भाजपा ने महिला केंद्रित कई योजनाओं की घोषणा की है। महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए हर महीने देने की घोषणा की है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुफ्त बस यात्रा जारी रखने का वादा किया है। भाजपा ने महिलाओं से किया वादा पूरा करने की जिम्मेदारी महिला सीएम को दी है।

यह भी पढ़ें- Delhi New Chief Minister: कौन हैं रेखा गुप्ता? बनीं दिल्ली की नई CM, जानें बड़ी बातें

5-दिल्ली भाजपा के नेता रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं के विपरीत रेखा गुप्ता ने कोई बड़ा विवाद नहीं देखा है। वह एक नया चेहरा भी हैं। उन्होंने संसदीय चुनाव नहीं लड़ा है। दिल्ली के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए भाजपा ने नए चेहरे को मौका दिया है।

6- रेखा गुप्ता तीन दशकों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने न केवल एक गैर-विवादित राजनेता, बल्कि महिला और नया चेहरा भी चुना है।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Hit and Run Case: ‘कोई तो मेरी पोती को बचा लो’, दादी की चीख पर भी नहीं रुका कार वाला-मां का दर्दभरा VIDEO
Delhi Mausam Update: दिल्ली में आज कितना चढ़ेगा पारा? जानिए गर्मी करेगी बेहाल या होगी बारिश!