भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया है। बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद इसकी  घोषणा हुई। गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Delhi New CM Announcement: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा भाजपा ने कर दी है। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नाम का ऐलान किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने बैठक को संबोधित किया। उनके बाद प्रवेश वर्मा ने अपनी बात रखी। रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया गया। रेखा गुप्ता के घर के बाहर उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं। रेखा गुप्ता के परिवार के लोग बेशब्री से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम के रूप में नाम घोषित किए जाने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा, "मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। आप सबके आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं।

Scroll to load tweet…

रेखा गुप्ता के नाम के ऐलान के बाद भाजपा दिल्ली ऑफिस के बाहर मिठाई बांटी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है। रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Delhi New Chief Minister: कौन हैं रेखा गुप्ता? बनीं दिल्ली की नई CM

मनोज तिवारी ने दी रेखा गुप्ता को बधाई

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता महिला सम्मान है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता बनने की, दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठने की बहुत-बहुत बधाई।”

Scroll to load tweet…