तानसेन की विरासत पर आधारित "तानसेन का ताना-बाना" पुस्तक का विमोचन

Published : Jun 10, 2025, 09:17 AM IST
Tansen ka Taana Baana

सार

तानसेन की संगीत यात्रा अकबर के दरबार से आगे, सतना के बांधा गांव से शुरू हुई, जिसमें कई अनकहे किस्से छुपे हैं। इस पुस्तक में उनके जीवन, संघर्ष और संगीत परंपरा को जीवित रखने के प्रयासों को दर्शाया गया है।

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला द्वारा लिखित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की पुस्तक "तानसेन का ताना-बाना" का भव्य लोकार्पण सोमवार को नई दिल्ली केशव कुंज स्थित विचार विनिमय न्यास सभागार में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो हमें अपने इतिहास, साहित्य और संस्कृति को स्मरण कर उसे समृद्ध करना होगा। हमारा इतिहास, हमारी संस्कृति, हमारी विरासत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाते हैं जो भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक है। हमें अपनी कमियां दूर करते हुए अपने भूतकाल के इतिहास को लिखते रहना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को वह बता सकें और दिखा सकें। ऐसी पुस्तकें नई पीढ़ी को उपहार में दी जानी चाहिए, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़ सकें।" उन्होंने सुरुचि प्रकाशन को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशकों का कार्य सराहनीय है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि तानसेन का संगीत के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है, जिसकी तुलना भी नहीं की जा सकती। तानसेन ने अपने काल में जब शासन में ऐसे लोग बैठे थे जो संगीत को ज्यादा महत्व या प्रोत्साहन नहीं देते थे तब भी उन्होंने संगीत परम्परा को आगे बढ़ाने और उसको कायम रखने के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने तानसेन की साधना को "संगीत के हर स्वरूप के आराध्य और भारत की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक" बताया और ऐसी परंपराओं को जीवित रखने व समृद्ध बनाने की दिशा में अनवरत प्रयत्न करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "तानसेन पर 500 वर्षों बाद भी लेखन जारी है, यह इस बात का प्रमाण है कि उनका योगदान आज भी प्रासंगिक है। इतिहास उठा कर देखें तो अनेक ऐसे लोग हुए हैं जो तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों के होते हुए भी अपने कर्तृत्व के आधार पर, व्यक्तित्व के आधार पर उनका जीवन कालजयी हो गया। अंगेरजी में कहते हैं Larger than life Phenomenon. हमें इतिहास के उन व्यक्तित्वों को पुनः स्थापित करना होगा जिन्हें जानबूझकर भुलाया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता पश्चिम की तरह नहीं है जहां पीछे देखने और गर्व करने को कुछ नहीं है। भारत हमेशा न सिर्फ अपने इतिहास से सीख लेता है, बल्कि सतयुग, त्रेतायुग या द्वापर युग के महान मूल्यों को अपनाने की प्रवृत्ति भी रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत ने वर्ष 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प ले रखा है। विकसित भारत की ये यात्रा हमारी महान विरासत के बिना अधूरी होगी। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब भारत अपनी जड़ों से कट गया था लेकिन अब ये भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का समय है।"

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि "यह किताब तानसेन के जीवन को समझने और शोध में संदर्भ के रूप में कार्य करने वाली ऐतिहासिक दस्तावेज है।" आगे भविष्य में यह पुस्तक रेफरेंस के रूप में प्रयोग की जायेगी ऐसे पूरी उम्मीद है। समय के साथ बोहुत सी चीजों को ढांका गया उसके प्रतिउत्तर में यह तथ्य सामने आये इस दृष्टि से यह पुस्तक अत्यंत महत्पूर्ण है।

पुस्तक के लेखक राकेश शुक्ला ने बताया कि "तानसेन की यात्रा सिर्फ अकबर के दरबार तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह सतना के छोटे से गांव बांधा से चली थी, और इसके साथ बहुत कुछ है जो इतिहास से छुपा रह गया है।"

कार्यक्रम के दौरान सुरुचि प्रकाशन के प्रतिनिधि राजीव तुली ने बताया कि हमारी संस्कृति में साहित्य की अनंत महिमा बताई गई है। शास्त्र की ऐसी शक्ति है की वेह अनेक संशयों को दूर करती है। एक अच्छी पुस्तक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने में हमने भी गति पकड़ी है। “हमने पिछले 50 वर्षों में उन पुस्तकों को छापा जिन्हें कोई नहीं छापता था। अब तक 250 से अधिक पुस्तकें गूगल पर निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें लाखों लोग प्रतिमाह डाउनलोड करते हैं। भविष्य में इन्हें ई-बुक के रूप में और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि संघ की इस शताब्दी यात्रा में क़रीब पचास वर्ष सुरुचि प्रकाशन भी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के कार्य में जुटा रहा है और आगे इसका स्तर और विस्तृत किया जाएगा।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश
सांसद संजय सिंह का आरोप, UP SIR से मतदाता हटाए जा रहे हैं, संसद में बहस की मांग