वंदना कुमारी के चलते खतरे में पड़ेगी केजरीवाल की सत्ता? विवादों की हैं परछाई

Published : Dec 16, 2024, 10:11 AM IST
Vandana Kumari

सार

आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग से वंदना कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, उनके पति पर गंभीर आरोप लग चुके हैं और खुद वंदना पर भी मारपीट का इल्जाम है, जिससे पार्टी की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में जल्दी विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। आप आदमी पार्टी ने चुनाव से जुड़ी अपनी आखिरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी का मुकाबला, कांग्रेस औऱ बीजेपी के साथ जमकर होने वाला है। आम आदमी पार्टी के इस बार किन महिला उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका दिया है आइए जानते हैं उनके बारे में यहां। जोकि आम आदमी पार्टी की नींव दिल्ली में मजबूत करने जा रही है। सबसे पहले बात करते हैं वंदना कुमारी की, जिन्हें आम आदमा पार्टी ने शालीमार बाग से चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किया गया है। राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान तो जबरदस्त रहा है, लेकिन विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। आइए जानते हैं किन-किन वजहों के चलते लोगों के बीच बनी रही हैं वंदना कुमारी।

पति पर लगे कई गंभीर इल्जाम

आप पार्टी की विधायक वंदना कुमारी के पति सज्जन सिंह पर एक गंभीर आरोप 2015 में लगा था। उनके पति के खिलाफ सरकारी काम में दखल देने को लेकर केस द4ज हुआ था। साथ ही एक स्कूल की प्रिंसिपल को भी धमकी देने का आरोप उन पर लगा था।

वंदना पर मारपीट का आरोप

साथ ही वंदना कुमारी पर एक महिला ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप तक लगाया था। मोना शौकीन नाम की महिला की पिटाई का उन पर इल्जाम लगा था। पीड़ित का आरोप था कि वंदना कुमारी के इशारे पर उन पर हमला किया गया है। वंदना के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद निकाली गई दुश्मनी। मोना शौकीन ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की गई थी।

सत्ता के नशे में चूर दिखीं वंदना

वहीं, बीजेपी की तरफ से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया था, जिसमें वंदना कुमारी आम जनता से लड़ती हुई दिखाई दे रही थी। उनके साथ मौजूद एक शख्स जोर-जोर से चिला रहा था। वंदना कुमारी आम जनता पर भड़कने के बाद उन्ही के गुस्से का शिकार होती नजर आईं।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश