ज़ोमैटो हत्याकांड: सिगरेट का धुआं बना मौत की वजह, वेश बदलकर घूमता रहा आरोपी

Published : Dec 03, 2024, 02:54 PM ISTUpdated : Dec 03, 2024, 02:58 PM IST
Five-people-were-arrested-today-by-Bahraich-Police-in-the-case-of-shooting-dead-a-youth-in-Maharajganj

सार

तिलक नगर में ज़ोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सागर सिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपी सुरजीत सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। धूम्रपान को लेकर हुए विवाद के बाद सुरजीत और उसके दोस्त ने सागर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

तिलक नगर। फूड डिलीवरी ब्वॉय लोगों की भूख मिटाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। इसके बदले में उन्हें क्या मिलता है? सिर्फ मौत। ऐसा ही कुछ तिलक नगर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सागर सिंह के साथ होता दिखाई दिया था, जिसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब आरोपी सुरजीत सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद 2022 से वो फरार चल रहा था। दोनों के बीच धुम्रपान को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी सुरजीत ने अपने दोस्त हर्षदीप सिंह के साथ मिलकर उसे मौत की घाट उतारा था।

सुरजीत के दोस्त हर्षदीप सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी सुरजीत ने निहंग का वेश अपना लिया था। इस मामले को लेकर डीसीपी सतीश कुमार ने बातया कि आरोपी सुरजीत सिंह तिलक नगर का रहने वाला है। जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सागर सिंह की हत्या के मामले में सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। हर्षदीप ने डिलीवरी ब्वॉय को धूम्रपान करने से मना किया था, जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त तरीके से झगड़ा हो गया था।

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग आरोपी

इस वारदात के बाद हर्षदीप को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सुरजीत सिंह पंजाब के बटाला भाग गया था। काफी वक्त से वो पकड़ा नहीं गया था। ऐसे में उसे पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई थी। दिल्ली और पंजाब के कई ठिकानों पर उसकी तलाश की गई थी। टीम को मोबाइल की लोकेशन के चलते आरोपी का पता पंजाब के अमृतसर में होने का लगा था। लगातार 7 दिन तक ढूंढने के बाद गुरदासपुर जिले के बटाला बाईपास के पास मडियावल गांव से आरोपी को पकड़ा गया था। आरोपी अलग-अलग डेरों में शामिल होकर वह निहंग के तौर पर रहने लगा था।

ये भी पढ़ें-

'कच्छे में आता है'...'सेक्स की बातें करता है'... स्टूडेंट ने खोली ओझा सर की पोल

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फ्लाइट लेट हुई तो एयरलाइंस को देने चाहिए पैसे! संसद में गूंजी राघव चड्ढा की आवाज
'ओह, मैं अपना अंडरवियर भूल गया, दिल्ली मेट्रो में लगा 'अंडरवियर वेंडिंग मशीन'-WATCH