Diamond League Final 2025: 7 मीटर की वजह से चूके खिताब, जूलियन वेबर ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

Published : Aug 29, 2025, 05:44 AM IST
Neeraj Chopra

सार

Diamond League Final 2025: ज्यूरिख डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पहला स्थान हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Diamond League Final 2025: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीतने से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.51 मीटर का थ्रो किया, जो उनका पर्सनल बेस्ट और इस साल का वर्ल्ड लीड थ्रो भी रहा।इस थ्रो से वेबर ने खिताब अपने नाम कर लिया।

दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 84.35 मीटर और दूसरे प्रयास में 82 मीटर का थ्रो किया, लेकिन इसके बाद लगातार तीन फाउल कर बैठे। नीरज का सबसे अच्छा थ्रो 85.01 मीटर रहा, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 84.95 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। शुरुआत से ही वेबर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन  किया। उनका पहला थ्रो 91.37 मीटर का रहा, जिससे उन्होंने तुरंत बढ़त बना ली थी। नीरज और वेबर के बीच अंतर इतना ज्यादा था कि मुकाबले का नतीजा लगभग पहले ही दौर से तय हो गया।

यह भी पढ़ें: BWF World Championships 2025: चीन की वांग झी यी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

2022 में जीता था खिताब

बता दें कि नीरज चोपड़ा का ये दूसरा डायमंड लीग फाइनल था। साल 2022 में उन्होंने ज्यूरिख में 88.44 मीटर भाला फेंककर खिताब जीता था। इसके बाद 2023 और 2024 में भी वे फाइनल तक पहुंचे, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए थे। साल 2024 में वे खिताब से वह सिर्फ 1 सेंटीमीटर दूर रह गए थे। उस वक्त ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो करके नीरज को हराया था।

नीरज चोपड़ा ने दो मुकाबलों में लिया भाग

डायमंड लीग में कुल चार मुकाबले हुए थे। नीरज चोपड़ा ने इनमें केवल दो मुकाबलों में भाग लिया और 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 16 अगस्त को सिलेसिया और 22 अगस्त को ब्रुसेल्स लेग में हिस्सा नहीं लिया। नीरज ने आखिरी बार 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP
Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी