1.5 करोड़ मतदाता बदलेंगे दिल्ली की किस्मत, पहली बार वोट देंगे 2.0 लाख वोटर्स!

Published : Jan 29, 2025, 08:11 PM IST
MLC Election Healper

सार

दिल्ली चुनाव में युवा और बुजुर्ग दोनों की अहम रोल निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। जानिए कैसे दिल्ली की सत्ता को पलटने में इन दोनों वर्गों का है खास रोल।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव 5 फरवरी के दिन होने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में इस बात का खुलासा हो जाएगा कि इस बार किसके सिर सजने वाला है जीत का ताज। इस बार युवाओं के कंधों पर जीत तय करने की जिम्मेदारी बनी हुई है। इस बार 45 फीसदी युवा मतदाता हैं, जो 18 से 39 आयु वर्ग में आते हैं। दिल्ली में कम से कम 1.55 करोड़ वोटर्स हैं। पिछले पांच सालों में वोटर्स की संख्या में सात लाख की बढ़त हुई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार पहली बार जो वोटर्स वोट दे रहे हैं उनकी कुल संख्या 2.0 लाख है। वहीं, 21-30 साल की उम्र वाले वोटर्स की संख्या 26 लाख से ज्यादा है। वोटर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा संख्या युवा वोटर्स की है, जिनकी उम्र 40 साल से कम है। इन मतदााओं की कुल संख्या 69.73 लाख है। वहीं, 40 से 59 साल के वर्ग के करीब 39 प्रतिशत आकंड़ा है।

ये भी पढ़ें-

'दिल्ली वाले नहीं सहेंगे AAP-दा' केजरीवाल के आरोपों पर दहड़े PM नरेंद्र मोदी

बुजुर्गों का भी है अहम योगदान

वही, दिल्ली में बुजुर्ग मतदाता की भी अहम भूमिका है। वोटर्स की लिस्ट में 24.44 लाख मतदात 60 साल की उम्र से ज्यादा है। इसमें 80 साल से अधिक उम्र वाले 2.77 लाख मतदाता हैं। दिल्ली में पुरुष मतदाता 83,49,645, महिला मतदाता 71,73,952, थर्ड जेंडर मतदाता 1261, सर्विस मतदात 12,799, पीडब्यूडी मतदाता 79,436, विकासपुरी में सबसे अधिक मतदाता 4,62,184, दिल्ली कैंट में सबसे कम मतदाता 78,8,93। कुल मतदाता दिल्ली में 1,55,24,858 है।मतदाता लिस्ट में आपका नाम है या फिर उसके लिए आप www. electora Isearch.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सके हैं। इसके लिए आपको अपना जिला, विधानसभा सीट को चुनना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी के दिन आने वाले हैं। दिल्ली वालों का दिल जीतने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी जमकर मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। अब देखना ये होगा कि इस बार किसके सिर सजेगा दिल्ली की जीत का ताज।

ये भी पढ़ें-

महाकुंभ में भगदड़ पर भड़की AAP, CM योगी से कर डाली इस्तीफे की मांग

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच