कौन हैं निक्की और साहिल?...कहां और कैसे हुई थी पहली मुलाकात, आखिर क्यों कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या

Published : Feb 15, 2023, 05:50 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 05:56 PM IST
delhi nikki yadav murder case shocking revelations accused lover Sahil Gehlot arrested

सार

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव की दिल्ली में उसके बॉयफ्रेंड साहिल गहलोत ने श्मशान में ले जाकर कार में हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े कर फ्रिज छिपाकर में रख दिए। लाश ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने खुलासा कर दिया।

हिसार (हरियाणा). देश की राजधानी दिल्ली से आए बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस जैसा एक और मामला सामने आया है। जिसने देश को हिलाकर रख दिया है। जहां क्रूर बॉयफ्रेंड साहिल गहलोत ने अपनी ही गर्लफ्रेंड निक्की की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े कर अपने ढाबे के फ्रिज छिपाकर में रख दिए। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली। लेकिन शव को ठिकाने लगाने से पहले पुलिस ने उसको पकड़ लिया। इस सनसनीखेज क्राइम के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर निक्की और साहिल कौन थे और कहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी। फिर ऐसी क्या बात हुई कि जिसे पत्नी बनाना चाहता था...लेकिन एन मौके पर उसका कत्ल कर दिया।

कौन थी निक्की यादव और कैसे हुई थी साहिल से दोस्ती

दरअसल, मृतक लड़की का पूरा नाम निक्की यादव है और वह 22 साल की थी। निक्की हरियाणा के झज्जर जिले क गांव खेड़ी खुम्मार की रहने वाली थी। निक्की कारगिल हीरो रहे प्रवीण यादव की भतीजी थी। चाचा प्रवीण 1999 के ऑपरेशन विजय यानी कारगिल वार में शामिल रहे हैं। उन्हे बहादुरी के लिए सरकार सम्मान भी कर चुकी है। निक्की-साहिल की मुलाकात 2018 में उत्तम नगर की एक कोचिंग में हुई थी। दोनों दिल्ली में किराए से रहते थे और एक ही बस से आया जाया करते थे।

कौन है हत्यारा साहिल और क्यों की निक्की की हत्या

बता दें कि साहिल गहलोत मूल रूप से दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव का रहने वाला है। साहिल ने ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में डी. फार्मा से ग्रेजुएशन किया हुआ है। वह पांच साल पहले दिल्ली के उत्तम नगर की करियर पॉइंट कोचिंग में SSC एग्जाम की तैयारी भी कर रहा था। कोचिंग करते वक्त वह निक्की से मिला था और यहीं से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसी बीच साहिल के घरवालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। निक्की को जब इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर साहिल ने निक्की की हत्या कर दी।

ऐसे श्मशान में साहिल ने किया निक्की का कत्ल

बता दें कि साहिल के परिवार के मुताबिक,10 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। यह बात निक्की को 9 फरवरी को पता चली। इसी दिन दोनों ने गोवा जाने का प्लान बनाया था, लेकिन साहिल ने जाने से इनकार कर दिया। फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। हालांकि बाद में साहिल ने निक्की को मनाया और मिलने के लिए बुलाया। दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों ISBT कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर से उनका झगड़ा हुआ और गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने यह कत्ल निगमबोध श्मसान घाट की पार्किंग में किया था। फिर निक्की को मारने के बाद लाश को साहिल ने पार्किंग में ही छोड़ दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी के लिए निकल गया। फिर दूसरे दिन आया और शव उठाकर ले गया और फ्रिज में शव के टुकड़े कर छिपा दिए।

यह भी पढ़ें-मोबाइल की डेटा केबल से प्रेमिका का गला घोंटा, श्रद्धा मर्डर केस की तरह ढाबे के फ्रिज में छिपाई बॉडी

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा