LIVE NOW /

Asianet News | Published : Oct 7, 2024 12:24 PM IST / Updated: Oct 08 2024, 12:02 PM IST

Live Update हरियाणा चुनाव : BJP ने लगाई हाफ सेंचुरी ! कांग्रेस का बंटाधार

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 05 अक्टूबर को हुई वोटिंग। लगभग 2 करोड़ वोटर ने लिया भाग। BJP, INC, INLD, JJP और AAP प्रमुख पार्टियां हैं। MSP बड़ा मुद्दा रहा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50-58 सीट और बीजेपी को 20-28 सीट मिलने का दावा।

12:01 PM (IST) Oct 08

दिन के 12 बजे रुझान : BJP जादुई आंकड़े के पार, कांग्रेस ने किया सरेंडर

Haryana Chunav Result 2024 : निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 12 के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 50 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार 35 सीट पर आगे हैं। INLD 1 सीट पर आगे है। वहीं बीएसपी 1 सीट पर आगे है। निर्दलीय प्रत्याशी 4 जगहों पर लीड बनाए हुए हैं। हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार जादुई आंकड़े को पार करती दिख रही है। कुल 90 विधानसभा सीट में से इलेक्शन कमीशन आयोग की वेब साइट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 सीटों पर लीड में है।



 

 

11:27 AM (IST) Oct 08

बीजेपी ने रुझानों में लगाई हाफ सेंचुरी, कांग्रेस बहुत पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनावों में 11.30 बजे तक ( काउंटिंग के साढ़े तीन घंटों ) में रुझानों में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बना सकती है। बीजेपी प्रेसीडेंट जेपी नड्डा ने मंगलवार शाम 5 बजे महासचिवों की बैठक बुलाई है। बीजेपी 50 तो कांग्रेस कुल 34 सीटों पर आगे है। INLD एक सीट पर वहीं बीएसपी भी 1 सीट पर आगे चल रही है। 4 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।

11:11 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में मौजूदा सीएम नायब सैनी आगे, बीजेपी बना सकती है तीसरी बार सरकार !

हरियाणा विधानसभा चुनावों में रुझानों में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। इस बीच भाजप अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम 5 बजे पार्टी महासचिवों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस अब कुल 35 सीटों पर आगे है। वहीं 6 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कालका सीट पर से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा आगे हैं। अटेली सीट से आरती राव पीछे हो गई हैं। वहीं नारनौंद सीट से भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पीछे हो गए हैं। वहीं हरियाणा में बीजेपी ने सीएम नायब सैनी के नाम पर चुनाव लड़ा है, वे अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी कुल 48 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 36पर आगे है। आईएनएलडी अब 1 सीट पर आगे है।

10:58 AM (IST) Oct 08

बीजेपी ने गाड़ा खूंटा, बीते एक घंटे से नहीं बदले रुझान

सुबह 10.55 के रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 47 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य जगहों पर 7 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। करीब 3 घंटे की काउंटिंग में बीते एक घंटे से यहीं ट्रेंड बना हुआ है। इस बीच रोहतक से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कालका से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल आगे चल रहे हैं। ऐलनाबाद सीट पर INLD के अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं।

इलेक्शन कमीशन की साइट पर रुझानों में बीजेपी सरकार

10:32 AM (IST) Oct 08

कांग्रेस ने लगाया गोता, बीजेपी 50 पार

हरियाणा की पटौदी सीट पर बीजेपी की विमला चौधरी आगे हो गई हैं। वहीं बरवाला से बीजेपी के रणवीर आगे चल रहे हैं । गुड़गांव से बी बीजेपी के मुकेश शर्मा आगे हो गए हैं। हरियाणा के रुझानों मेंबड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी 51 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

 

 

10:19 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को बहुमत: इलेक्शन कमीशन

हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन ने अपनी वेबसाइट पर ये ऐलान किया है। इस साइट पर बीजेपी को 46 वहीं कांग्रेस को 33 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है।  

 

 

10:13 AM (IST) Oct 08

विनेश फोगाट हुई पीछे, बीजेपी ने बनाई 45 सीटों पर बढत

पुंडरी सीट से बीजेपी आगे है। अब तक इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विनिंग कैंडिडेट रहे हैं। भूपेंदर सिंह हुड्डा पीछे हो गए हैं। वहीं कांग्रेस की विनेश फोगाट भी पीछे चल रही हैं। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस 34 वहीं बीजेपी 43 सीटों पर रुझानों में आगे चल रही है। INLD 1 सीट पर आगे चल रही है। चैनल्स पर बीजेपी 45 वहीं कांग्रेस38 सीटों पर आगे है। 
 

 

10:07 AM (IST) Oct 08

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर बीजेपी- कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस 34  वहीं बीजेपी 43 सीटों पर रुझानों में आगे चल रही है। आज तक की रिपोर्ट में सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर 46 पर बीजेपी को कांग्रेस 38 पर आगे चल रही है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत दिया था।

 

09:57 AM (IST) Oct 08

बीजेपी के पक्ष में दिख रहे जाट

जाट बाहुल्य इलाकों में बीजेपी ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है। यहां कांग्रेस बहुत पीछे है यहां आईएलएलडी 1 सीट पर आगे है। वहीं ताजा  रुझानों के मुताबिक बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 37 ही सीटों पर आगे है। आईएलएलडी 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती दो घंटों में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी की है। 

09:50 AM (IST) Oct 08

जलेबी की फैक्ट्री होगी धुआं-धुआं : अनिल विज

अंबाला सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी की फैक्ट्री पर तंज कसतते हुए कहा कि उनकी फैक्ट्री धुआं-धुआं हो जाएगी । अभी तो शुरुआती अनुमान है, कुछ देर में सबको अपनी हालत दिख जाएगी। अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी  मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचते हैं। 

09:43 AM (IST) Oct 08

बीजेपी ने की वापसी, हरियाणा में टाई की तरफ बढ़ा मैच

हरियाणा में कांग्रेस के उदय भान 5171 वोटों के साथ होडल सीट पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के हरिंदर सिंह पीछे हो गए हैं। झिरका में कांग्रेस के मामन खान 13 हजार वोट से आगे हैं। रुझानों में  बीजेप 45 सीटों पर आगे हो गई है, वहीं कांग्रेस 41 सीट पर आगे है। 

 

09:29 AM (IST) Oct 08

जुलाना से विनेश फोगाट आगे, कांग्रेस की बढ़त बरकरार

ओलम्पिक में फाइनल खेलने से पहले ही बाहर हुई विनेश फोगाट ने चुनावी मैदान में बाजी मारती दिख रही है। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से उम्मीदवार बनाया था। वे इस सीट पर अपने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ बढ़त बना ली है। कुल 55 सीट पर कांग्रेस तो 29 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। डेढ़ घंटे में कांग्रेस के पक्ष में सरकार दिख रही है। 

09:20 AM (IST) Oct 08

सोनीपत में कांग्रेस ने गाड़ा झंड़ा

हरियाणा में EVM वोटों की गिनती को शुरु हुए आधाघंटा पूरा हो गया है। कुल आंकडो़ं पर निगाह डालें तो 56 सीटों पर कांग्रेस तो 27 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सोनीपत की 4 सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी 1 पर आगे चल रही है। थानेसर से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा पिछड़ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

09:12 AM (IST) Oct 08

पवन खेडा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, हरियाणा में बंटने लगी जलेबी

Haryana Election Results 2024 : कांग्रेस  रुझानों में प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पवन खेड़ा हरियाणा पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विदेश जाकर जलेबी की फैक्ट्री के खिलाफ बोलते हैं। लेकिन जनता ने दूध का दूथ और पानी का पानी कर दिया है। 

09:07 AM (IST) Oct 08

हरियााणा के सीएम नायब सैनी पिछड़े

Haryana Election 2024 : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी अपनी लाडवा सीट से पिछड़ते दिख रहे हैं। बीजेपी सरकार के कई मंत्री भी अपनी सीटों पर पीछे हो गए हैं। हरियाणा में 62 सीटों पर कांग्रेस तो बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। पानीपत की 3 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली है। 

09:01 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में कांग्रेस को भारी बढ़त

जींद की कुल  पांच सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। सुबह 9 बजे के मुताबिक कांग्रेस 90 में से 60 सीटों पर आगे है।  बीजेपी प्रत्याशी  20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। INLD ने दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

08:49 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में क्या इस बार होने जा रहा बीजेपी का सूपड़ा साफ ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रुझानो में  इस बार बीजेपी का सूपड़ा साफ हो सकता है। 50 मिनट की गिनती में कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 16 पर अटकी हुई हैष वहीं आम आदमी पार्टी के दावों की भी हवा निकल गई है। यदि यहीं अंतिम परिणाम होते हैं तो कांग्रेस अपने दम पर ही नहीं बल्कि भारी बहुमत से सरकार बना सकती है। 

08:44 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में एग्जिट पोल पर लगी मुहर ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर अब तक 67 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इसमें 47 सीटों पर कांग्रेस तो बीजपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 5 जगहों पपर निर्दलीय सहित दूसरे उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

08:41 AM (IST) Oct 08

विनेश फोगाट आगे, कांग्रेस ने 49 सीटोंं पर हासिल की बढ़त

ओलम्पिक में भले ही विनेश फोगाट को मुकाबले से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन नेता बनते ही वो इस मैदान में फतेह हासिल करती दिख रही हैं। वोस्टल बैलेट में विनेश फोगाट आगे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक 49 सीटों पर कांग्रेस वहीं बीजेपी 16 सीटों पर आगे है। वहीं4 पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। 

08:35 AM (IST) Oct 08

अनिल विज को झटका,कांग्रेस ने इन सीटों पर बनाई बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में अनिल विज बीजेपी के सबसे बड़े चेहरों मे शुमार किए जाते हैं  हैं। अंबाला कैंट सीट से अनिल विज पीछे चल रहे हैं।  
करनाल की पांच सीटों पर विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी  आगे चल रहे हैं। हरियाणा में इस बारपीएम मोदी को नहीं बल्कि  मनोहरलाल खट्टर के चेहरे को आगे रखा गया है।   

08:33 AM (IST) Oct 08

ईवीएम वोटों की जल्द शुरु होगी गिनती

हरियाणा में सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम की सीलें खुलना शुरु हो रही हैं। यानि अब आम जनता का फैसला आना शुरु हो गया है। अगले एक घंटे में काफी हद तक रुझान का रास्ता  साफ हो जाएगा। कुछ देर में ईवीएम के रुझान आना शुरु हो जाएंगे। पोस्टल बैलेट में 21 पर बीजेपी,25 पर कांग्रेस,10 पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 90 में से 56 सीटों पर पोस्टल बैलेट का रुझान सामने आ गया है।  

08:27 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में क्या एग्जिट पोल फिर होगी फेल ?

हरियाणा में सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। वहीं पोस्टल बैलेट में फिलहाल बीजेपी बाजी मारती दिख रही है। 19 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस के 15 प्रत्याशियों को सरकारी कर्मचारियों और दूसरे पोस्टल बैलेट वालों ने चुना है। वहीं 6 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। अब से पांच मिनट के बाद ईवीएम खोली जाएंगी। इसके बाद परिणामों का एक्चुअल रुझान आने शुरु होंगे। 

08:20 AM (IST) Oct 08

पोस्टल बैलेट में बीजेपी आगे

हरियाणा में शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। पोस्टल बैलेट में फिलहाल विपक्षी दल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी यहां 18 तो कांग्रेस 15 पर आगे चल रही है। 6 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। 

08:15 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में शुरुआती 15 मिनट

हरियाणा में वोटों की गिनती शुरु हुए 15 मिनट हो गए हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इस समय बीजेपी 9 पर तो कांग्रेस 9 पर आगे चल रही है। वहीं 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।   

08:12 AM (IST) Oct 08

हरियाणा की 90 में से 10 सीटों पर रुझान

हरियाणा की कुल 90 में से 10 सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं। हालांकि ये एकदम शुरुआती रुझान हैं। इसमें 5 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य आगे चल रहे हैं।   

08:08 AM (IST) Oct 08

कांग्रेस-बीजेपी की बीच टफ फाइट

वोटों की गिनती के 8  मिनट हो गए हैं। सबसे पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसमें 5-5 सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

08:05 AM (IST) Oct 08

कांग्रेस-बीजेपी में बराबर का मुकाबला

हरियाणा में रिवाड़ी में काग्रेस और बीजेपी के एक-एक उम्मीदवार  पोस्टल बैलेट में  आगे । रेवाड़ी, महंत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं। फरीदाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार आगे हैं। 

08:00 AM (IST) Oct 08

हरियाणा में वोटों की गिनती शुरु

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरु हो गई है। 

07:55 AM (IST) Oct 08

मंदिरों में पूजन- अर्चना शुरु

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतों की गिनती के बस कुछ मिनट हैं। सबसे पहले पोस्टल वैलेट की गिनती शुरु होगी । इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेता मंदिरों में पहुंचकर पूजन अर्चन में जुटे हुए हैं।  नवरात्र के मौके पर नेता माता के मंदिरो में मत्था टेक रहे हैं। वहीं अपनी जीत के लिए वरदान भी मांग रहे हैं। 

07:34 AM (IST) Oct 08

एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। वहीं आज इस इलेक्शन में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। BJP ने भरोसा जताया है कि वह लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस यहां 10 साल बाद वापसी करने जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के भी अपने दावे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी के बिना सरकार बनाना मुश्किल होगा।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा और टक्कर का मुकाबला है। हरियाणा की 90 सीट पर हुए मतदान में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं ने भी चुनाव में अपना दावा ठोंका है । जाट बाहुल्य इस राज्य में 67.90 फीसदी मतदान हुआ है।

07:07 AM (IST) Oct 08

सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।  कुछ देर के बाद ही वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी ।सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरु होगा। इसके बाद ईवीएम की सील खोली जाएंगी, और वोटों की गिनती शुरु होगी। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद रुझान आने शुरू हो सकते हैं। 


More Trending News