क्या भाजपा के लिए चुनौती बनेंगी सावित्री जिंदल ? हिसार से भरा पर्चा

Published : Sep 13, 2024, 08:06 AM IST
Savitri Jindal asias new richest woman Know everything about her

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा से नाराज सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हिसार से अपनी मजबूत स्थिति के कारण वह भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।  

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ प्रचार प्रसार में लग गए हैं। वहीं भाजपा मेे टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं में नाराजगी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल देश की सबसे अमीर महिला और जिंदल कंपनी की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने हिसार से नामांकन कर दिया है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती काफी बढ़ गई है। टिकट कटने के बाद से जिंदल काफी नाराज थीं। अब वह पार्टी से टिकट प्राप्त कमला गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सवाल उठता है कि क्या वह चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। 

भाजपा को हो सकता है नुकसान
सावित्री जिंदल हरियाणा के लोगों के दिलों में राज करती हैं और कई सीटों पर उनकी स्थिति काफी मजबूत है। वह बीते मार्च माह में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थीं। ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हिसार क्षेत्र से 10 वर्षों तक विधायक रह चुकी हैं। इसके साथ ही मंत्री पद पर भी वह रह चुकी है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि वह कहीं न कहीं भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है।

पढ़ें कौन हैं BJP से पंगा लेने वाली सावित्री जिंदल? पावरफुल लेडी के 10 फैक्ट

2005 में प्लेन एयरक्रैश में पति ओपी जिंदल के गुजरने के बाद उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी उठाते हुए हिसार सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह 2009 में फिर हिसार की विधायक चुनी गईं। 2013 में हरियाणा कैबिनेट में भी वह शामिल की गईं। हालांकि 2014 में उनको हार का सामना करना पड़ा।  

दो लाख करोड़ से अधिक है सावित्री जिंदल की संपत्ति
भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद कारोबार की कमान अपने हाथ में ले ली और उसे आगे बढ़ाया। उनकी कुल संपत्ति मार्च 2024 तक करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है।

सादगी से जीता दिल
सावित्री जिंदल की सादगी ही उनको लोगों से कनेक्ट करती है। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन होने के बाद भी वह बेहद सामान्य दिखती हैं। उनका व्यवहार ही उन्हें आम लोगों से जोड़ता है। इसके साथ ही हिसार क्षेत्र के विकास के लिए भी कई काम किए हैं। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल