हरियाणा: AAP और कांग्रेस में गठबंधन, जानिए आम आदमी पार्टी को कौन 6 सीटें मिलेगी?

Published : Sep 08, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 12:33 AM IST
aap congress

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं, कांग्रेस छह सीटें दे सकती है। राघव चड्ढा ने बताया कि बातचीत जारी है और दोनों दल मिलकर जीत हासिल करने की स्थिति में हैं।

Haryana Assembly elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन की ओर आगे बढ़ती दिख रही हैं। कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अपने साथी (आप) को छह सीटें दे सकती हैं। हालांकि, गठबंधन या सीटों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है और हरियाणा में दोनों दल मिलकर जीत हासिल करने की स्थिति में हैं।

कौन-कौन सी सीटें मिल सकती हैं आप को?

अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होता है तो हरियाणा की छह महत्वपूर्ण सीटें मिल सकती हैं। सूत्रों की मानें तो आप को जींद, कलायत, पानीपत ग्रामीण, पेहोवा, फरीदाबाद और ग्रुरुग्राम विधानसभा की सीटें मिल सकती हैं।

राघव चड्ढा ने क्या कहा गठबंधन पर बातचीत को लेकर?

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है। कौन सी सीट और कितनी सीटें होंगी, इस पर सीट-दर-सीट टिप्पणी नहीं की जा सकती। गठबंधन के बारे में हम केवल इतना कह सकते हैं कि जब भी अंतिम निर्णय होगा, हम आपको सूचित करेंगे।

दरअसल, राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया आपस में बातचीत कर रहे हैं। हरियाणा में गठबंधन के लिए राहुल गांधी ने पहल की थी। बताया जा रहा है कि आप 10 सीटें मांग रही लेकिन कांग्रेस 7 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं थी। हालांकि, आप कम सीटों पर भी समझौता आगे बढ़ाना चाहती है। 

जानिए 6 सीटों पर किस दल ने उतार दिए हैं प्रत्याशी?

जींद विधानसभा: डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा (BJP), इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत (JJP)

कलायत विधानसभा: कमलेश ढांडा (BJP), रामपाल माजरा (INLD)

पानीपत ग्रामीण विधानसभा: महिपाल ढांडा (BJP)

पेहोवा विधानसभा: कमलजीत सिंह अजराना (BJP)

फरीदाबाद विधानसभा: विपुल गोयल (BJP)

ग्रुरुग्राम विधानसभा: मुकेश शर्मा (BJP)

यह भी पढ़ें:

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जानें किस सीट पर कौन है आमने-सामने?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा