फरीदाबाद: 16 साल की लड़की से गैंगरेप, जबरन कराया गर्भपात, यूं खुला राज

Published : Jan 18, 2025, 09:23 AM ISTUpdated : Jan 18, 2025, 09:24 AM IST
jaipur alwar ramgarh girl gangrape case

सार

फरीदाबाद में 16 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में तीन लोगों ने 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद के जिला बाल संरक्षण इकाई की चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रदीप कुमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया।

छोटे भाई को खोज रही थी पीड़िता, ऑटो ड्राइवर ले गया अपने साथ

प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें इस घटना के संबंध में मंगलवार को दो गैर सरकारी संगठनों शक्ति वाहिनी और सृष्टि संस्था से जानकारी मिली थी। फोन पर मिली जानकारी के बाद प्रदीप कुमार पीड़िता से मिले। लड़की ने बताया कि वह अपने नशेरी पिता और छोटे भाई का पेट भरने के लिए भीख मांगती है। करीब तीन महीने पहले वह अपने छोटे भाई को खोज रही थी। आरोपियों में से एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे खाना दिया था। कहा था कि मेरे साथ ऑटो में चलो तुम्हारे भाई को खोज दूंगा।

पीड़िता के पड़ोसी ने भी कई बार किया रेप

प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया, "पीड़िता ने बताया है कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर उसे अपने रूम पर ले गया था। यहां उसने और उसके साथियों ने कई बार लड़की के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने धमकी दी कि किसी को इसके बारे में बताया तो मार देंगे।"

पीड़िता के पड़ोसी ने भी खाना और चाय देने के बाद कई बार उसके साथ रेप किया था। 6 जनवरी को एक महिला लड़की के घर आई। उसे बताया कि आरोपियों में से एक ने उसे बुलाया है। महिला ने लड़की को कुछ खाने के लिए दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। कुछ घंटों बाद वह होश में आई तो आरोपी ने उसे एक पपीता, एक शॉल और एक जैकेट दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

महिला और ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता को घर बुलाया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, तब मामला एक एनजीओ के जरिए चाइल्ड हेल्पलाइन तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का खूनी खेल! पत्नी के प्रेमी की ऐसे दर्दनाक मौत, पुलिस भी रह गई दंग

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच