Himani Narwal Murder Case: पुलिस ने सचिन के पास से बरामद की हिमानी की अंगूठियां

Published : Mar 03, 2025, 02:58 PM IST
Himani Narwal Photo

सार

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी सचिन से पुलिस ने गहने और अन्य सामान बरामद किए हैं। हिमानी का मोबाइल, लैपटॉप, और अन्य सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। उसकी मां ने हत्यारे को जानने वाले होने का शक जताया था।

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा पुलिस ने सोमवार को आरोपी सचिन के पास से कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की अंगूठियां और अन्य सामान बरामद किए हैं। सचिन द्वारा बताए गए जगह से पुलिस को हिमानी का मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैब, अन्य गैजेट के साथ सोने और हीरे की अंगूठियां मिलीं। पुलिस ने इन सभी सामानों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

नरवाल का शव एक सूटकेश के अंदर मिला था। इसे रोहतक के बस स्टैंड के पास रखा गया था। उसकी मां ने कहा था कि हत्यारा नरवाल को जानने वाला है। उन्होंने हत्यारे के कांग्रेस पार्टी से होने का शक जताया था।

सचिन ने 28 फरवरी को गला घोंटकर की हिमानी की हत्या

हिमानी सोने और हीरे की कई अंगूठियां पहनती थीं। इन्हें आरोपी सचिन के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को सचिन को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन ने पुलिस को बताया है कि वह हिमानी के साथ रिश्ते में था। 28 फरवरी को हिमानी कांग्रेस की बैठक में भाग लेने वाली थी। इसी दिन वह उससे मिलने गया था। दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद उसने गला घोंटकर हिमानी को मार डाला। इसके बाद शव को उसके ही सूटकेस में ठूंसकर बस स्टैंड के पास रख दिया।

हिमानी का शव मिलने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। हिमानी के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

हिमानी नरवाल की मां ने की हत्यारे को फांसी देने की मांग

हिमानी नरवाल की मां सविता ने आरोप लगाया कि आरोपी पार्टी का कोई व्यक्ति या कोई जाना-पहचाना आदमी हो सकता है। उन्होंने कहा, "कोई जाना-पहचाना व्यक्ति है, या तो पार्टी का कोई व्यक्ति या उसके कॉलेज का कोई व्यक्ति या हमारा कोई रिश्तेदार। केवल वे ही घर आ सकते हैं। किसी ने उसके साथ कुछ करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसकी हत्या हुई। मैं चाहती हूं कि हत्यारे को फांसी की सजा मिले।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट