शर्मसार: महिला की मिली सिर कटी लाश, कत्ल से पहले दामाद ने किया रेप!

Published : Dec 13, 2024, 06:02 PM IST
Women death

सार

सोनीपत में एक महिला की निर्मम हत्या से सनसनी। गला काटकर हत्या, सिर गायब। पति ने दामाद पर जताया शक।

सोनीपत। एक बार फिर से हरियाणा का सोनीपत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर लगातार अपराध के मामले पैर पसारते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोनीपत में एक महिला का गला कटाकर उसे मौत की घाट उतारा गया है। महिला का सिर धाड़े से अलग था। सेक्टर -27 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने वक्त रहते ही कार्रवाई करना शुरू कर दी। इन सबके बावजूद पुलिस को महिला का सिर बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने हत्या से पहले महिला के साथ रेप होने की आशंका जताई है।

ऑटो मार्केट की खाली पड़ी जमीन की झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो उसकी पत्नी है। जोकि नाइट ड्यूटी बोलकर घर से निकली थी। अपने दामाद पर उस शख्स ने हत्या का शक जताया है। पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों मे भी सिर की तलाशी की गई, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। महिला के शव के पास एक कंडोम का पैकेट भी बरामद हुआ है। अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक महिला शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में काम किया करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि महिला के साथ रेप हुआ है या फिर नहीं। महिला के शव पर कई सारे चोट के निशान भी हैं।

दामाद ने ही की है महिला की हत्या

थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सव कुमार ने बताया कि मरने वाली महिला की उम्र 40 से 50 तक लग रही है। जहां महिला की गर्दन मिली। वहां पर कुछ जरूरी दस्तावेज भी मिलें। महिला को इस वक्त पहचानने की कोशिश की जा रही है। वहीं, जिस व्यक्ति ने महिला की पहचान अपनी पत्नी के तौर पर की है उसने बताया कि वो 7 बजे घर से निकल गई थी। उसने बताया था कि वो रात को ड्यूटी करके आएगी। व्यक्ति ने अपने दामाद पर शक जताया है क्योंकि उसकी बेटी ने भाग कर शादी की थी। बाद में वो किसी और के साथ भाग गई। अब पहला पति उनकी बेटी पर दबाव बना रहा था कि उसके साथ चले और बेटी लेकर आएं। शायद उसकी बात नहीं मानी इसीलिए ये कदम उठाया गया है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL