हरियाणा: बारिश के बाद ठंड का कहर, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Published : Dec 09, 2024, 10:41 AM IST
Kolkata winter

सार

हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में हल्की बारिश हुई और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है।

हरियाणा। नवबंर खत्म हो गया था इसके बाद भी सर्दी का नामोंनिशान देखने को नहीं मिल रहा था। दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया। कल यानी 8 दिसंबर के दिन हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होती नजर आई, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए बिजली भी चली गई। ऐसे में आज भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हरियाणा के सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है। कल जिस तरह का मौसम बना हआ था उसके चलते तापमान में लागतार गिरावट देखने को मिली रही है।

24 घंटे के अंदर राज्य के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सामान्य गिरावट 2.5 डिग्री दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ी सूचना दी है। उनका कहना है कि 10 से 13 दिसंबर तक शुष्क मौसम रहने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्ब में हुए मौसम में बदलाव के चलते हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, अंबाला और पानीपत में बदालों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश होती नजर आई है। इसके अलावा आज चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश आसार बने हुए हैं।

मौसम के बदलते ही एक्यूआई हुआ कम

बदलते मौसम की वजह से कई जगहों पर प्रदूषण का लेवल कम देखने को मिला है। 7 बजे के रिकॉर्ड के अनुसार कई जिलों में 200 से नीचे का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। हिसार में 156, यमुनानगर में 151, नारनौल में 130, भिवानी में 111, अंबाला में 108 और कैथल का एक्यूआई 106 है। वहीं, कुछ जिलों में धुंध देखने को भी मिल सकती है। ऐसे में खुद का ख्याल रखने की काफी ज्यादा जरूरत है। खासकर तो उन लोगों को जो ट्रैवल करते हैं।

ये भी पढ़ें-

"खून से सना घर: कुरुक्षेत्र का खौफनाक हत्याकांड, परिवार के 5 लोगों पर हमला,मौत!

टीबी के खिलाफ हरियाणा का ऐलान-ए-जंग! शुरू किया शानदार अभियान

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Today Weather: दिल्ली-नोएडा में बारिश, यूपी में कहीं राहत तो कहीं गर्मी, भोपाल-इंदौर में झुलसाएगी तपिश