फेरे से पहले मंडप पर दुल्हनों ने तोड़ी शादी, बेइज्जत करके लौटाई बारात

Published : Nov 30, 2024, 01:57 PM IST
Farrukhabad bride refused to take rounds, groom refused job

सार

हरियाणा के नूंह में अनोखा मामला, दो दुल्हनों ने दूल्हों संग शादी से किया इनकार। पुलिस तक पहुंचा मामला, बिना दुल्हन लौटी बारात।

नूंह। शादी का घर काफी सारी खुशियों और मजेदार पल से भरा रहता है। इस दौरान जहां सभी घरवाले शादी की तैयारियों में जुटे होते हैं। वहीं, दूल्हन अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए उत्साहित और खुश होती है। लेकिन कई शादियों ऐसी होती है जोकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है, वो भी दुल्हन की वजह से। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के नूंह से जुड़ा देखने को मिला है। नूहं जिले के गांव जोरासी में एक शादी के वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दो दुल्हनों ने अपनी शादी बीच में तोड़कर दूल्हों को वापस भेज दिया। ऐसा उन्होंने इसीलिए किया क्योंकि वो दूल्हे नशे में चूर थे।

शादी के बिना जब वापस लौटे दूल्हे

नशे में डूबे जैसे ही दो दूल्हें अपनी शादी के मंडप पर पहुंचे वैसे ही दूल्हनों ने उनके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इस चीज को लेकर शादी में जमकर हंगामा हो गाय। मामला इतना बढ गया कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। इसके बाद जाकर पूरा मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों को तरफ से पंचायत हुई और फिर बारात को बिना दुल्हनों के वापस लौटना पड़ा।

नशे की हालत में इस तरह मारी शादी में एंट्री

दरअसल गांव के एक परिवार की दो लड़कियों का रिश्ता उनके भाई ने तय किया था। क्योंकि उनके पिता नहीं थे। इस दौरान लड़कों के शराबी होने की बात उनसे छिपाई गई थी। इस बात की सच्चाई तब सामने आई जब नशे में झूमते हुए दूल्हे शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथी उन्हें संभाल रहे थे। बाद में जब शादी के मंडप पर उन्हें बुलाया गया था किसी एक रिश्तेदार ने उन्हें देख लिया। बाद में ये बात लड़की वाले को पता लग गई। ऐसे में लड़कियों ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़के वालों की तरफ से जब हवाई फायरिंग की गई तब मामला ज्यादा बढ़ गया।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इन टिप्स संग करें जमकर तैयारी

जानिए क्या है मनरेगा घोटाला? विदेश में बैठे लोग खा रहे हैं सरकारी माल

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा