पाकिस्तानी महिला प्रेमी से मिलने आ गई भारत, PUBG खेलते-खेलते पार की बॉर्डर, हरियाणा से हुई गिरफ्तार

Published : Jul 04, 2023, 06:00 PM ISTUpdated : Jul 04, 2023, 06:29 PM IST
pakistani woman  arrested by noida police

सार

हरियाणा पुलिस ने बल्लभगढ़ से एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। जो भारतीय युवक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत पहुंच गई। हैरानी की बात यह है कि उसे यह प्यार पबजी गेम खेलने के दौरान हुआ  था।

बल्लभगढ़ (हरियाणा). एक पाकिस्तानी महिला भारतीय युवक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए भारत पहुंच गई। प्रेमी के मिलने के जुनून में उसने अपने पति तक को छोड़ दिया। इस हसीना के सिर पर इश्क का जुनून कुछ इस तरह सवार हुआ कि उसने अपने चार बच्चों के साथ इंडिया-पाक की बॉर्डर तक पार कर ली। महिला को हरियाणा की नोएडा पुलिस ने बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान के कराची में रहती है सीमा हैदर

दरअसल, इस महिला का नाम सीमा हैदर है जो कि पाकिस्तान के खैरपुर सिंध प्रांत की रहने वाली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह वह कराची में रह रही थी। वह चार बच्चों की मां है, लेकिन इश्क में इस कदर डूब गई कि बच्चों को साथ लेकर आई, लेकिन पति को पकिस्तान में ही छोड़ दिया। उसने नहीं पता था कि वह इसी प्यार के चलते हवालात पहुंच जाएगी। क्योंकि वह अवैध तरीके से भारत पहुंची है।

एक महीने से भारत में रह रही थी पाकिस्तानी महिला सीमा

पुलिस जांच में सामने आया है कि सीमा हैदर एक महीने भारत आ चुकी थी। वह अपने प्रेमी सचिन के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा में मई के महीने से साथ रह रही थी। लेकिन अब वह पुलिस के हत्थे लग गई है। उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला की जांच में जुटी हुई और हनी ट्रैप जैसी साजिश की संभावना भी जता रही है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

पाकिस्तानी महिला को पब्जी खेलते-खेलते भारतीय युवक से हुआ प्यार

बता दें कि सीमा हैदर को पब्जी खेलते-खेलते भारतीय युवक सचिन से 2019 में प्यार हुआ था। यानि दोनों की लव स्टोरी इंटरनेट पर शुरू हुई थी। दोनों फोन पर बात करने लगे और एक साथ रहने का वादा कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला का पति 2019 में लॉकडाउन के दौरान काम के लिए साऊदी अरब गया हुआ था। इसी बीच सीमा पबजी खेलने लगी और उसकी मुलाकात सचिन से हो गई।

सीमा 5वीं तक पढ़ी और दो देशों की बॉर्डर की पार

महिला कई दिनों से भारत आने की जुगाड़ में थी, लेकिन मौका नहीं मिल पा रहा था। महिला ने इंडिया आने के लिए इंटरनेट पर रास्ता तलाशा। लेकिन जो रास्ता मिला वह नेपाल के जरिए मिला, इसके बाद दोनों काठमांडू में मिले और 7 दिन तक वहीं रहे। इसके बाद सीमा दोबारा नेपाल का टूरिस्ट वीजा लेकर नेपाल से चार बच्चों के साथ भारत आ गई। हैरानी की बात यह है कि वह पांचबी तक पढ़ी है, लेकिन दो देशों की सीमा पार कर ली।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में आखिर ऐसा क्या है? रूट, स्पीड, समय और तकनीक ने सबको चौंकाया