होटल में आपत्तिजनक हालत में थे लड़का और लड़कियां, पुलिस को देखते ही छत से लगाने लगे छलांग

Published : Feb 02, 2023, 06:16 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 06:40 PM IST
पुलिस देख ऐसे भागी लड़कियां

सार

हरियाणा की झज्जर पुलिस ने गुरूवार को बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां बड़ी संख्या में लड़का और लड़कियों को पकड़ा है। वहीं पुलिस के डर से कई ने तो छत से छलांग लगा दी।

झज्जर. हरियाणा पुलिस ने झज्जर शहर में कई होटल में छापेमारी की कार्रवाई कर सैक्स रेकैट का भंडाफोड किया। जहां कई लड़का और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं कुछ युवक और युवती ने जब पुलिस को देखा तो होटल में दीवार की छत से कुदते हुए भी नजर आए। किसी ने 10 तो किसी ने 20 फीट से छलांग लगा दी। इस दौरान कई को गंभीर चोट आई हैं।

लड़का और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे

 दरअसल, पुलिस ने सूचना मिलने पर गोपनीय तरीके से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास झज्जर की कई होटल में छापेमारी की शुरू की। इस दौरान एक होटल में जैसे ही पुलिस पहुंची तो तो भगदड़ मच गई। क्योंकि कई लड़का और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे। वहीं कुछ युवक और युवतियां तो भागते नजर आए और होटल की छत से छलांग तक लग दी।

पुलिस को काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

बता दें कि इस छापेमारी को जिले के डीएसपी राहुल देश के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। जहां कई होटलों और गेस्ट हाउस पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 5 महिलाएं और 2 पुरुषों को पकड़ा गया। वहीं कई जोड़े भागते हुए नजर आए। वहीं जब पुलिस की टीम छारा चुंगी स्थित एक होटल पर पहुंची तो काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कोई पुलिस के हाथ-पैर जोड़ने लगा तो कोई चीखने-चिल्लाने लगा।

जितना भी पैसा लेना है...लीजिए बस मुझे छोड़ दो 

वहीं एक लड़की पुलिस से बचने के लिए होटल की छत पर कूदने के लिए पहुंच गई। लेकिन ऊंचाई देखकर वह डर गई और कोने में बैठकर रोती रही। उसके बाद पुलिस ने लकड़ी की सीढ़ियों के जरिए लड़की को होटल की छत के ऊपर दोबारा पहुंचाया उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस से युवती ने कहा कि जितना भी पैसा लेना है वह ले सकते हैं बस उसे छोड़ दें।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी की महिला नेता मिलकर चला रही थीं सैक्स रैकेट, काले कारनामों का खुलासा

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहेगा? ठंड ज्यादा लगेगी या कम
घूंघट वाली खूंखार बीवी: पति को प्यार से सुलाया, आधी रात को बेड पर बनी साइको किलर