MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?

Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?

गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने ड्राइवर कल्याण बैंसला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि कल्याण के एक दूर के रिश्तेदार लवनीश बैंसला को भी सिया पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Sep 15 2026, 06:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
लवनीश बैंसला की भूमिका की जांच जारी
Image Credit : Instagram@rebelwheels_sia_

लवनीश बैंसला की भूमिका की जांच जारी

  • पुलिस के मुताबिक, लवनीश भी उस काली टिंटेड खिड़कियों वाली सेडान कार में मौजूद था, जो सिया की बाइक के साथ चल रही थी।
  • घटना के समय लवनीश बैंसला आरोपी के साथ मौजूद था। हालांकि, मामले में उसकी भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है।
  • अधिकारी ने बताया कि जांच आगे बढ़ने के साथ लवनीश की भूमिका के बारे में और जानकारी सामने आएगी। पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
बाइक को टक्कर मारकर भाग गई थी कार
Image Credit : Instagram

बाइक को टक्कर मारकर भाग गई थी कार

  • पुलिस की कार्रवाई उस घटना के दो दिन बाद हुई है, जब सफेद सेडान कार ने गुरुग्राम की एक सड़क पर सिया की बाइक को टक्कर मार दी थी।
  • इसके बाद कार तेजी से मौके से निकल गई। सिया की बाइक और उसके पीछे चल रहे दूसरे बाइकर्स के एक्शन कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी।
  • वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया।

Related Articles

Related image1
कौन है कल्याण बैंसला? गुरुग्राम Hit and Run केस में पुलिस ने दबोचा, सिया चौहान को क्यों मारी टक्कर?
Related image2
Gurugram Hit-and-Run: 'ये हादसा नहीं, जानबूझकर मारी टक्कर', परिवार ने की हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने की मांग
36
सिया ने कार्रवाई की मांग की
Image Credit : Instagram

सिया ने कार्रवाई की मांग की

  • घटना के बाद सिया ने पिछले दो दिनों में मीडिया को कई इंटरव्यू दिए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार सुबह उसने अधिकारियों से सवाल किया कि इतनी गंभीर कथित आपराधिक घटना के बावजूद कार चलाने वाला आरोपी खुलेआम कैसे घूम सकता है।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने मीडिया को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उसने कथित तौर पर अपना पक्ष रखने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया और इलाके से चला गया।
46
CCTV कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
Image Credit : X

CCTV कैमरों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

  • पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कई जगहों से होते हुए राजस्थान में दौसा के पास एक इलाके तक पहुंच गया था।
  • पुलिस ने उसके संभावित रास्तों पर लगे दर्जनों CCTV कैमरों की जांच की। इन फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही और उसे हिरासत में लिया गया।
56
धारा 307 समेत गंभीर धाराओं में केस
Image Credit : X

धारा 307 समेत गंभीर धाराओं में केस

  • मामले में शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका के पहलू की भी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, उनमें धारा 307 भी शामिल है।
  • पुलिस के मुताबिक, वीडियो में ऐसा दिखाई देता है कि आरोपी ने महिला को साइड से टक्कर मारी। इसी आधार पर मामले में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
66
कार में कई ट्रैफिक उल्लंघन भी दिखे
Image Credit : X

कार में कई ट्रैफिक उल्लंघन भी दिखे

  • घटना के वीडियो में हिट एंड रन के अलावा कार से जुड़े कुछ अन्य कथित ट्रैफिक उल्लंघन भी दिखाई दिए। इनमें सेडान की खिड़कियों पर काली फिल्म लगी होना और रेड लाइट तोड़ना शामिल है।
  • सिया ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में था और उसने जान-बूझकर उसकी बाइक को टक्कर मारी। इन आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
हरियाणा अपराध समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CEC Gyanesh Kumar: दुनिया के 10 बड़े लोकतंत्रों में कौन संभालता है चुनाव की कमान?
Recommended image2
Jaipur Viral Video: कॉफी पर बुलाया तो लड़की ने बीच बाजार कर दी लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल
Recommended image3
बाइक चोरी करने से पहले जाता था ‘सैलून’, विग लगाकर बनता था दूसरा इंसान; पुलिस ने खोला राज
Recommended image4
UP Election 2027: क्या है कांग्रेस की '200 डिमांड' जिसने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किल, कहां फंसा पेंच?
Recommended image5
Now Playing
‘पूरा Delhi Jantar Mantar बनेगा’! 10 अक्टूबर के Protest पर CJP Leaders ने बताया पूरा प्लान
Related Stories
Recommended image1
कौन है कल्याण बैंसला? गुरुग्राम Hit and Run केस में पुलिस ने दबोचा, सिया चौहान को क्यों मारी टक्कर?
Recommended image2
Gurugram Hit-and-Run: 'ये हादसा नहीं, जानबूझकर मारी टक्कर', परिवार ने की हत्या की कोशिश का केस दर्ज करने की मांग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved