Published : Mar 10, 2023, 08:58 AM ISTUpdated : Mar 10, 2023, 09:14 AM IST
हरियाणा में 15 मार्च को एक यादगार शादी होने जा रही है। हरियाणा में सत्तारूढ़ सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) के महासचिव दिग्विजय चौटाला(32) रमिंदर कौर और दीपकरण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा से शादी करने जा रहे हैं।
सिरसा. हरियाणा में 15 मार्च को एक यादगार शादी होने जा रही है। हरियाणा में सत्तारूढ़ सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) के महासचिव दिग्विजय चौटाला(32) रमिंदर कौर और दीपकरण सिंह रंधावा की बेटी लगन रंधावा से शादी करने जा रहे हैं। लगन का परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है। दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। शादी से पहले के कार्यक्रम 10 मार्च से सिरसा में शुरू हुए। सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में समारोह हो रहा है। 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वाटर-प्रूफ टेंट लगाए गए हैं। इस शादी 4,000 वीआईपी शामिल होने की संभावना है। चौटाला परिवार ने प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू, मोदी से लेकर सलमान खान तक को निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा हरियाणा के सभी मौजूदा विधायकों के अलावा, पूर्व मंत्रियों और 2014 से चुने गए विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
25
रिसेप्शन 23 मार्च को नई दिल्ली में होगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
35
शादी समारोह में जिन बॉलीवुड हस्तियों को आमंत्रित किया गया है उनमें-सलमान खान, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, कैलाश खेर, एपी ढिल्लों, गुरु रंधावा और हनी सिंह शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों दिग्विजय ने सलमान खान और कैलाश खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात करके उन्हें शादी का कार्ड दिया था।
45
बता दें कि दिग्विजय चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं। डीएसपी साधु राम के मुताबिक सिरसा में कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। करीब 1200 पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
लगन कौर पेशे से फैशन डिज़ाइनर है। उन्होंने 2017 में ईस्डी (ISDI) यानी इंडियन स्कूल ऑफ डिज़ाइन एंड इनोवेशन से फेशन बिज़नेस मैनेजमेंट में डिग्री ली है। वो फैशन ब्लॉगर भी हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।