कौन हैं अशोक तंवर? BJP की रैली से सीधे राहुल गांधी के मंच पर पहुंच बने कांग्रेसी

Published : Oct 03, 2024, 03:50 PM ISTUpdated : Oct 03, 2024, 03:51 PM IST
Ashok Tanwar

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। तंवर पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Who is Ashok Tanwar: हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार थमने के कुछ घंटों पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य बीजेपी के कद्दावर नेता अशोक तंवर ने पाला बदलकर सबको चौका दिया है। बीजेपी की रैली करने के एक घंटे बाद अशोक तंवर अचानक राहुल गांधी के मंच पर दिखे और रैली में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।

कौन हैं अशोक तंवर?

हरियाणा के झज्जर जिला के रहने वाले डायनेमिक लीडर अशोक तंवर के राजनीतिक करियर की शुरूआत छात्र राजनीति से हुई थी। जेएनयू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले अशोक तंवर कांग्रेस के स्टूडेंट विंग के अहम पदों पर रह चुके हैं। 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर सिरसा से सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको हार का मुंह देखना पड़ा था।

अशोक तंवर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह 2014 से 2019 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। लेकिन आंतरिक कलह की वजह से उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी ज्वाइन किया। कुछ दिनों बाद वह आम आदमी पार्टी में चले गए।

जनवरी 2024 में ज्वाइन किया बीजेपी

अशोक तंवर ने लोकसभा चुनाव के पहले जनवरी 2024 में बीजेपी ज्वाइन किया था। बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अशोक तंवर को सिरसा से प्रत्याशी बनाया। अशोक तंवर, जाट लैंड के बड़े नेता माने जाते हैं।

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच