यमुनानगर हरियाणा पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर निकला करोड़ों का खजाना, ईडी ने मारी रेड

Published : Jan 05, 2024, 01:58 PM ISTUpdated : Jan 05, 2024, 02:10 PM IST
Yamunanagar Haryana

सार

हरियाणा के पूर्व विधायक के ठिकानों से करोड़ों का खजाना निकला है। ईडी की रेड में 5 करोड़ से अधिक केश, विदेशी बंदूकें और सोना चांदी सहित करोड़ों के जमीन जयदाद के दस्तावेज मिले हैं।

यमुनानगर. इंडियन नेशनल लोकदल के नेता व यमुनानगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ठिकानों पर ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। जिसमें करोड़ों रुपए केश, सोना चांदी, जमीन जयदात सहित कई देशी विदेशी बंदूकें मिली है। हैरानी की बात तो यह है कि गुरुवार से शुरू ये कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। जिसमें एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं।

मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

ईडी की टीम गुरुवार सुबह से ही यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर पहुंच गई थी। अचानक कई स्थानों पर दबिश देने से हड़कंप मच गया था। लगातार चल रही इस कार्रवाई में अभी तक 5 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। पैसों की गिनती मशीनों से होने के बाद भी नोटों का ढेर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

5 किलो से अधिक मिला सोना

पूर्व विधायक के ठिकानों से इतनी दौलत मिलेगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। यहां 5 करोड़ से अधिक केश मिलने के साथ ही 5 किलो सोना मिला है। नोटों की गिनती लगातार जारी है। संभावना है कि गिनती में करोड़ों में बढ़ेगी।

अवैध हथियारों का मिला जखीरा

पूर्व विधायक के यहां सिर्फ धन दौलत ही नहीं बल्कि अवैध हथियार भी मिले हैं। जो जर्मनी के बने हुए हैं। जिसमें 300 से अधिक जिंदा कारतूस भी मिले हैं। यानी पूर्व विधायक हथियार रखने के भी शौकिन हैं।

शराब की बोतलें भी मिली

ईडी की टीम पूर्व विधायक के घर छापेमार कार्रवाई में एक के बाद एक खुलासे कर रही है। उनके यहां से शराब की देशी विदेशी ब्रांड की 100 से अधिक बोतलें मिली है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि वे पीने पिलाने के भी शौकिन हैं।

यहां भी चल रही ईडी की कार्रवाई

ईडी की कार्रवाई सिर्फ यमुनानगर में ही नहीं बल्कि सोनीपत, करनाल, मोहाली, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर भी चल रही है। सोनीपत में ईडी की कार्रवाई कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और उनके करीबी सुरेश त्यागी के घर चल रही है। करनाल में भाजपा विधायक मनोज वधवा के घर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?