
Doordarshan Live Studio. केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कृषि एक्सपर्ट डॉ. अनिल एस दास की लाइव प्रोग्राम के दौरान मौत हो गई। तिरूवनंतपुरम स्थित दूरदर्शन के लाइव स्टूडियो में वे अचानक गिरे और मौत हो गई। शुक्रवार को कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान इस घटना की वजह से कुछ देर के लिए स्टूडियो में हड़कंप मच गया। 59 वर्षीय अनिल एस दास अक्सर दूरदर्शन के कार्यक्रम में बतौर कृषि एक्सपर्ट हिस्सा लेते रहे थे। लाइव बातचीत के समय शाम करीब 6.30 यह घटना सामने आई है।
घटना के बाद हॉस्पिटल भेजे गए
बीते शुक्रवार को दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम में स्टूडियो में लाइव बातचीत चल रही थी। इसी दौरान डॉ. अनिल गिरे और आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उन्हें तत्काल मेडिकल असिस्टेंस दिया गया लेकिन वे बचाए नहीं जा सके। अथॉरिटी ने डॉ. अनिल एस दास की मौत को कंफर्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.