
बेंगलुरु। हाल ही में बेंगलुरु के राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन एक वाक्या हुआ, जिसकी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी बवाल मच गया। हुआ यूं कि एक किसान को उसके कपड़े की वजह से मेट्रो स्टेशन के अंदर एंट्री देने से मना कर दिया गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया है। मेट्रो स्टेशन में हुए सारी घटना को एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल फोन में शूट भी किया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो कर्मचारियों द्वारा किसान समुदाय के एक सदस्य गलत व्यवहार किया जा रहा था।
चश्मदीदों के मुताबिक किसान को मेट्रो में घुसने से इसलिए रोका गया क्योंकि उसके कपड़े बहुत गंदे थे। उनकी दलीलों और स्पष्टीकरणों के बावजूद, कर्मचारियों ने जोर देकर कहा कि केवल अच्छे कपड़े पहने हुए पैसेंजर ही मेट्रो में चढ़ सकते हैं। हालांकि, बाद में मामला प्रकाश में आ गया, जिसके बाद मामले से संबंधित आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया।
बेंगलुरु मेट्रो की घटना देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
बेंगलुरु के राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन में स्थिति को बिगड़ता देख अन्य पैसेंजर ने हस्तक्षेप किया और किसान के साथ कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की।हालांकि, इस मुद्दे बात करने की बजाए मेट्रो कर्मचारी कथित तौर पर संबंधित यात्री को घटनास्थल से दूर ले गए। इस घटना की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक निंदा हुई है। यूजर ने मेट्रो कर्मचारियों के बिहेवियर पर काफी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने मामले से संबंधित कर्मचारी पर एक्शन लेने की बात कि और इसका असर भी दिखा, जिसके बाद BMRCAL के प्रबंध निदेशक ने तत्काल कार्रवाई की।
उन्होंने घटना को संज्ञान में लेते हुए मामले में शामिल कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। ये फैसला किसान को गलत तरीके से एंट्री ने देने के बाद लिया गया। इस पर BMRCAL के एमडी ने कहा "यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी यात्रियों के साथ उनकी पोशाक की परवाह किए बिना उचित और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। ऐसा कोई नियम नहीं है जो मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए अच्छे कपड़े की मांग करता है।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भी लागू होगा UP सीएम योगी आदित्यनाथ का कानून, उपद्रवियों को करनी होगी नुकसान की भरपाई, नहीं तो जेल
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.