रेप आरोपी युवक का मुंह काला किया-सिर मुंडवाकर पीटा, डर के माहौल में बिहार के मजदूर

Published : Oct 03, 2023, 07:39 AM IST
police

सार

बिहार के एक मजदूर पर उत्तराखंड में रेप का आरोप लगा है, जिसके बाद लोगों ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

Bihar Labourer Uttarakhand. बिहार के एक मजदूर पर उत्तराखंड में लड़की का रेप करने का आरोप लगा। इसके बाद लोगों ने न सिर्फ उसका सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया बल्कि जमकर पिटाई भी कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या कहती है उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि बिहार के एक मजदूर पर टिहरी जिले में अलग समुदाय की लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। लड़की से रेप और उसे गर्भवती करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवा दिया। उसका चेहरा काला कर दिया और उसकी पिटाई भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है। इसकी पहचान दिल जाफर (23) के तौर पर हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिहार के मजदूरों में डर का माहौल

इस घटना के बाद से उत्तराखंड में मजदूरी करने वाले अन्य प्रवासी मजदूरों में डर की भावना पैदा हो गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बिहार के मजदूरों को गांव और आसपास के इलाकों से बाहर निकाले जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। घटना के बाद यह खबर आई थी कि स्थानीय लोग बिहारी मजदूरों को गांव से निकाल रहे हैं। कई जगह पर उन्हें मारने पीटने की भी अफवाहें उड़ी। जबकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात सहित 24 मौतें, विपक्ष ने शिंदे सरकार पर बोला चौतरफा हमला

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम