
वलसाड/तिरुपति. आगजनी के दो अलग-अलग हादसों में भारी नुकसान की आशंका है। दोनों ही हादसे कंपनियों में हुए। एक हादसा गुजरात के वलसाड स्थित कंपनी में हुआ। यहां 2 लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुआ। यहां किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। यहां नुकसान बड़ा हुआ है।
गुजरात के वलसाड में सरिगाम GIDC में स्थित वैन पेट्रो केमिकल कंपनी में 27 फरवरी की रात करीब 11 बजे हुए विस्फोट में 2 की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। ब्लास्ट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था, जिसे मंगलवार सुबह फिर शुरू किया गया।
इधर, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित ग्लोबल टेक दिग्गज कंपनी एप्पल की केबल सप्लायर फॉक्सलिंक के एक मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटीज में सोमवार को भीषण आग लगने के बाद प्रॉडक्शन रोक दिया गया। हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि जिन्कलामिट्टा गांव में फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 750 लोग आग लगने के तुरंत बाद बाहर निकलने में सफल रहे। फैसिलिटी में रखे फाइबर, शीट और स्पंज के कारण आग तेजी से फैली और पूरी फैसिलिटी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
रेनिगुंटा डीएसपी ए रामचंद्र ने कहा कि दोपहर करीब 1:15 बजे, फॉक्सलिंक सुविधा में आग लग गई, जहां केबल बनाई जाती हैं। रामचंद्र ने कहा कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से यह सुनिश्चित हो गया कि आग एक शेड तक ही सीमित रही और अन्य दो शेडों में नहीं फैली, जिसमें फूड एरिया और किचन थे। तीनों में सबसे बड़ा शेड जल गया था, जबकि अन्य दो सुरक्षित थे। सबसे बड़ा शेड वह है, जहां सभी प्रॉडक्शन होता है। कंपनी ने अभी तक एक आफिसियल कम्प्लेन दर्ज नहीं कराई है, क्योंकि वह अभी भी आग और बिजली विभागों के समन्वय में नुकसान का अनुमान लगा रही है।
1986 में स्थापित फॉक्सलिंक डिजाइंस केबल असेंबलियों, कनेक्टर्स, पावर मैनेजमेंट डिवाइस और बैटरी पैक का बनाता है और कई ग्लोबल टेक दिग्गजों को बेचता है। इसका मुख्यालय ताइपे में है और दुनिया भर में इसके 15 से अधिक डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स साइट हैं।
यह भी पढ़ें
KVS ऑनलाइन एग्जाम केस; सिस्टम हैक कर ऐसा कर रहा था काम, देखें लेटेस्ट वीडियो
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.