
शिमला. हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच अब कांग्रेस के सभी 6 विधायकों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला से हरियाणा के पंचकूला लाया गया है। चूंकि कांग्रेस ने इन विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका दायर की थी। ऐसे में विधानसभा स्पीकर ने भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
भाजपा के पक्ष में की वोटिंग
आपको बतादें कि राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस के सभी छह विधायकों ने एक होटल में रात गुजारने के बाद बुधवार को हेलीकॉप्टर से हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंच गए हैं।
भाजपा के सम्पर्क में कांग्रेस विधायक
आपको बतादें कि भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने के बाद से कांग्रेस के सभी 6 विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं। वे वापस हिमाचल प्रदेश नहीं जाना चाहते हैं। इसलिए वे भाजपा शासित हरियाणा के पंचकूला पहुंच गए हैं। ये विधायक सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाने की मांग कर रहे हैं।
सुक्खू ने लगाया किडनैप का आरोप
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया था कि पार्टी के विधायकों का अपहरण कर लिया गया है। लेकिन इन विधायकों का कहना था कि हम घूमने आए हैं। हमारा अपहरण नहीं हुआ है। हम कहीं भी जा सकते हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.