दिल्ली में किन महिलाओं के केजरीवाल सरकार देगी 1 हजार रुपए महीना, क्या होंगे जरूरी दस्तावेज

Published : Mar 04, 2024, 01:58 PM ISTUpdated : Mar 04, 2024, 02:01 PM IST

mahila samman yojana मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तरह अब दिल्ली की आम आदमी सरकार ने भी महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है। यह घोषणा दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने सोमवार बजट पेश करने के दौरान की।

PREV
15
दिल्ली बजट की बड़ी योजना

मंत्री आतिशी ने बजट पेश करने के दौरान कहा-केजरीवाल सरकार महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना लेकर आई है। जिसके तहत अब दिल्ली की हर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हमारी सरकार एक हजार रुपए महीना देगी।

25
महिला की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए

बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। इसके अलावा मह‍िला द‍िल्‍ली की नागर‍िक होना चाह‍िए। उनके पास द‍िल्‍ली का आधार कार्ड या वोट‍िंग कार्ड होना जरूरी है।

35
इन महिलाओं के नहीं मिलेंगे एक हजार रुपए

जो महिलाएं सरकारी नौकरी में हैं, या फिर सरकारी पेंशन ले रही हैं, इसके अलावा इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से एक हजार रुपए नहीं मिलेंगे।

45
पंजाब की तरह दिल्ली की योजना

बता दें कि आम आदमी की सरकार पंजाब में यह योजना पहले से चला रही है। उसी के हिसाब दिल्ली में भी इसे लागू किया जा रहा है। इस योजना के लिए किसी तरह से कोई ऑनलाइन फार्म नहीं भराएगा। बल्कि ऑफलाइन मोड के जरिए इसका आवेदन किया जाएगा।

55
दिल्ली की महिला सम्मान योजना

मंत्री आतिशी ने कहा- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से दिल्ली की गरीब महिलाओं का सम्मान और बढ़ेगा। गरीब महिलाओं के पैसे महीने के 25 तारीख आते-आते पैसे खत्म हो जाते थे। लेकिन अब नहीं होंगे। हमारी सरकार महिलाओं को एक हजार रुपए महीने दिए जाएंगे।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories