
दिल्ली. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा कार्रवाई करने के विरोध में आम आदमी पार्टी में जमकर आक्रोश है। आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भारी पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। कई आप नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के मामले में कैविएट दाखिल कर दिया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी रात ईडी के लॉकअप में गुजरी है। जिससे आम आदमी पार्टी में जमकर आक्रोश है। वे उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से देशभर के आप पार्टी नेताओं में आक्रोश है। ईडी के एक्शन के खिलाफ राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
ईडी ने मांगी 10 दिन की रिमांड
अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी है। अब अगर कोर्ट से 10 दिन के रिमांड की मंजूरी मिल जाती है। तो अरविंद केजरीवाल 10 दिन तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने वापस ली सुप्रीम कोर्ट से याचिका
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ लगाई गई याचिका वापस ले ली है। इस याचिका में गिरफ्तारी के मामले में चुनौती दी गई थी। ये याचिका उनके वकील द्वारा वापस ली गई है।
जानिये क्या बोले अन्ना हजारे
अरविंद केजरीवाल जैसा शख्स जो मेरे साथ काम करता था। उनका कहना है कि मेरा उनसे कोई लगाव नहीं रहा है। मैं उन्हें काई सलाह भी नहीं देता हूं। यानी कुल मिलाकर अन्ना हजारे ने इस मामले से अपने आप को दूर ही रखा है।
ईडी को मिले घर से अहम सबूत
ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर छापे मार कार्रवाई की गई। जहां से टीम को कई अहम दस्तावेज मिलने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 150 पेज का एक दस्तावेज मिला है। जिसमें कई बड़े अधिकारियों के नाम भी हैं। दस्तावेज को ईडी ने जब्त कर लिया है।
आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने ईडी के लॉकअप में रात गुजारी है। ये लॉकअप एयर कंडिशनर है। जहां किसी प्रकार की दिक्कत या कैदी जैसा व्यवहार नहीं होता है। लेकिन वे रहे तो ईडी की निगरानी में हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
आप नेता कर रहे नारेबाजी, बसों से पहुंचे दिल्ली
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बसों में भर भरकर दिल्ली पहुंचे हैं। आचार संहिता लागू होने के बावजूद आप पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है। यहां एक के बाद एक बस आ रही है। जिसमें आम आदमी पार्टी नेता प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Liquor Scam : आबकारी घोटाले में जुड़ा दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का नाम, AAP को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने का आरोप
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.