Lok Sabha Elections 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली में कल शनिवार (25 मई) को वोटिंग होगी। इस दौरान देश के 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
छठे चरण में सबकी नजर दिल्ली पर है। दिल्ली में 7 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम को 6 बजे (Lok Sabha Elections 2024 Phase 6 Votin time in Delhi) तक चलेगी।
210
दिल्ली में वोटिंग के बाद 7 सीटों पर कुल 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
दिल्ली में वोटिंग के बाद 7 सीटों पर कुल 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। बीजेपी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ रही हैं।
310
चांदनी चौक से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल
चांदनी चौक से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल और कांग्रेस के जेपी अग्रवाल मैदान में हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में BJP ने जीत हासिल की है।
410
बांसुरी स्वराज vs सोमनाथ भारती
BJP ने नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला AAP के सोमनाथ भारती से होगा। बीते लोकसभा चुनाव 2019 में यहां भाजपा ने BJP जीती थी।
510
पूर्वी दिल्ली से BJP के हर्ष मल्होत्रा और AAP के कुलदीप कुमार
पूर्वी दिल्ली से BJP के हर्ष मल्होत्रा और AAP के कुलदीप कुमार मैदान में हैं। 2019 में ये सीट भाजपा के खाते में आई थी।
610
उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से BJP की तरफ से मनोज तिवारी मैदान में
उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से BJP की तरफ से मनोज तिवारी मैदान में हैं। इनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ है। मनोज तिवारी एकलौते ऐसे नेता है। मनोज तिवारी एकमात्र ऐसे VIP कैंडिडेट है, जिनका टिकट BJP ने दिल्ली से रिपीट किया है।
710
उत्तर-पश्चिम दिल्ली इस सीट से BJP और INC
उत्तर-पश्चिम दिल्ली इस सीट से BJP के योगेन्द्र चंदोलिया चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनका मुकाबला कांग्रेस के उदित राज से है। 2014 में उदित राज ने इस सीट पर BJP से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कराई थी।
810
कमलजीत सहरावत BJP से और महाबल मिश्रा AAP पार्टी से
पश्चिम दिल्ली की इस सीट से कमलजीत सहरावत BJP से और महाबल मिश्रा AAP पार्टी से उम्मीदवार हैं। 2014 और 2019 में ये सीट BJP के पास रही है।
910
दक्षिण दिल्ली सीट से BJP के रामवीर सिंह बिधूड़ी और AAP पार्टी के सहीराम पहलवान
दक्षिण दिल्ली सीट से BJP के रामवीर सिंह बिधूड़ी और AAP पार्टी के सहीराम पहलवान के बीच मुकाबला होने जा रहा है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में ये सीट BJP के पास रही है।
1010
दिल्ली से 162 उम्मीदवारों मैदान में
दिल्ली से सभी प्रत्याशियों की बात करें तो कुल 162 उम्मीदवारों मैदान में है। चांदनी चौक से 25, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से 28, ईस्ट दिल्ली सीट से 20, नई दिल्ली सीट से 17, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली सीट से 26, वेस्ट दिल्ली सीट से 24 और साउथ दिल्ली सीट से 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से हैं।