Delhi: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, अस्थायी ढांचा गिरने से 8 घायल

Published : Feb 17, 2024, 12:05 PM ISTUpdated : Feb 17, 2024, 12:33 PM IST
JLN

सार

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास अस्थायी ढांचा गिरने से आठ घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह ढांचा एक शादी के लिए बनाया गया था, जो किसी कारणवश गिर गया।

दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास अस्थायी ढांचा गिरने से आठ घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी संरचना गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि यह ढांचा एक शादी के लिए बनाया गया था, जो किसी कारणवश गिर गया। हालांकि, बचावकर्मी ये पता लगाने की कोशिश में लगे हुए है कि मलबे के नीचे कोई फंसा है या नहीं।

घायलों को पहुंचाया गया AIIMS

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।इसी बीच घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। साउथ दिल्ली के DCP अंकित चौहान घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये घटना आज सुबह लगभग 11 बजे हुई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर तैयारी चल रही थी, तभी पंडाल गिर गया। शुरुआत में करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। उन्होंने कहा, "सभी को हटा दिया गया और इलाज के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ले जाया गया।" फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अन्य बचाव प्रयासों के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस की एक टीम मौके पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले मामले में कोर्ट के सामने VC के जरिए पेश हुए केजरीवाल, ED के 6वें समन पर बोले- ‘अगली तारीख पर आऊंगा’

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम