सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज खानविलकर लोकपाल के अध्यक्ष बने, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Published : Mar 10, 2024, 11:49 PM IST
lokpal 1.j

सार

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।   

नई दिल्ली। लोकपाल का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट  के रिटायर्ड जज अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। रविवार को लोकपाल अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समरोह राष्ट्रपति भवन में ही आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार की शाम न्यायमूर्ति खानविलकर को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। फरवरी के अंतिम सप्ताह में उन्हें लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पिनाकी घोष के रिटायरमेंट के बाद से खाली थी पद
पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर से पहले पिनाकी चंद्र घोष लोकपाल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। 27 मई 2022 को पिनाकी घोष पद से रिटायर हो गए थे। इसके बाद से ये पद खाली ही था। करीब डेढ़ साल से लोक पाल बिना अध्यक्ष के ही कार्य कर रहा था। अब नए लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति खानविलकर की देखरेख में काम किया जाएगा। इससे पहले खानविलकर के शपथग्रहण सामरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ ने खानविलकर को बधाई दी। 

पढ़ें पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति तय करेगी चुनाव आयुक्तों के नाम, 15 मार्च को बैठक, कांग्रेस के ये नेता भी रहेंगे

तीन सदस्य भी किए गए मनोनीत
भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष और कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ऋतु राज अवस्थी, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को फरवरी में लोकपाल में ज्यूडिशियल मेंबर अपॉइंट किया गया था।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?