
गोवा भारत का सबसे पॉपुलर पर्यटन स्थल है, जहां समुद्र तट, चर्च, किले, नाइटलाइफ़ और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। अगर आप भी गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां के फेमस टूरिज्म स्पॉट को जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो। बता दें कि गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ है। फिर चाहे आप बीच लवर हों, एडवेंचर पसंद करते हों या शांत जगह पर रिलैक्स करना चाहते हों।
यह नॉर्थ गोवा का सबसे पॉपुलर बीच है, जहां वॉटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ का मजा लिया जा सकता है। यह कलंगुट के उत्तर में स्थित है और सुनहरी रेत, ताड़ के पेड़ों और खूबसूरत सनसेट के लिए जाना जाता है, जो इसे पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाता है।
‘क्वीन ऑफ बीचेस’ के नाम से मशहूर, यह बीच परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए गोवा में सबसे बेहतरीन जगह है। यह राजधानी पणजी से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। यही बागा और कैंडोलिम के बीचोबीच स्थित है। यह जेट स्कीइंग और पैरासेलिंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स के लिए पॉपुलर है।
नॉर्थ गोवा में स्थित यह बीच अपने बोहेमियन हिप्पी कल्चर, शानदार नाइटलाइफ और मशहूर फ्ली मार्केट के लिए जाना जाता है। यहां चट्टानी हिस्सों और सफेद रेत का एक अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह बीच अपनी ट्रांस पार्टीज के लिए मशहूर है।
यह शांत और सुंदर बीच है, जहां आप रिलैक्स और नेचर का आनंद ले सकते हैं। रात में कयाकिंग के लिए ये टूरिस्ट का फेवरेट प्लेस है। पालोलेम में डॉल्फिन क्रूज एक खास आकर्षण है, जो इन चंचल जीवों को करीब से देखने का मौका देता है।
यह किला समुद्र के किनारे बना है और यहां से सनसेट का शानदार नजारा देखने को मिलता है। पुर्तगाली काल के इस किले का निर्माण 1612 में हुआ था। यह गोवा में सिंकरिम बीच पर स्थित है, जहां से अरब सागर का मनोरम मनोरम नजारा देखा जा सकता है।
फिल्म 'दिल चाहता है' के कारण यह किला काफी फेमस हुआ है और यहां से बीच का खूबसूरत व्यू दिखता है।
यह बेसिलिका पुराने गोवा में स्थित है, जो पुर्तगाली भारत की पूर्व राजधानी थी। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे हैं।
यह एशिया के सबसे बड़े चर्चों में से एक है और इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक है।
यह भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है, जो मानसून में और भी आकर्षक हो जाता है। गोवा से मुंबई जाने वाले कोंकण रेलवे रूट से भी इस झरने की खूबसूरती को देखा जा सकता है।
यहां आप ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं।
यह गोवा की नाइटलाइफ का केंद्र है, जहां क्लब, बार और म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।
यहां आपको कपड़े, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट्स की शानदार शॉपिंग मिलती है।
गोवा एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप समंदर किनारे कई एडवेंचरस चीजों का मजा उठा सकते हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.