
गांधीनगर. गुजरात के गांधीनगर में तीन लुटेरी दुल्हनों ने भोले भाले युवकों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें लूट लिया है। लुटेरी दुल्हनो की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने एक वीडियो जारी कर लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। ताकि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें।
लाखों रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित पेठापुर थाना क्षेत्र के गांव रुपए में एक युवक की शादी दलाल ने लुटेरी दुल्हन से करवा दी। युवक की गांव में किराने की दुकान है। घर के लोग उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। तभी गांव के एक युवक जिसका नाम शैलेश पटेल है। उसने एक लड़की की फोटो दिखाई। लड़की देखने में बहुत खुबसूरत थी। इस कारण घरवालों और लड़के सभी को पसंद आ गई। इसके बाद किराने की दुकान करने वाले चिन्मय की शादी उस लड़की से करा दी गई। लेकिन वो लड़की शादी के बाद फरार हो गई।
पैसे लेकर की शादी, फिर गायब हो गई दुल्हन
लड़के के परिवार से दलाल शैलेश पटेल ने कहा कि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति शादी करने लायक नहीं है। इस कारण उन्हें शादी करने के लिए कुछ खर्चा करना पड़ेगा। इस पर लड़के वाले राजी हो गए और उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को रुपए दे दिये। इसके बाद आर्य समाज के मंदिर में लड़के और लड़की की शादी की गई। लड़की का नाम मानसी बताया गया, जबकि लड़के का नाम चिन्मय है। शादी के बाद मानसी ने महंगा फोन भी मांगा और कुछ दिन के लिए मायके चली गई। इसके बाद एक बार फिर आई और दांत के इलाज के लिए 24 हजार रुपए नकद लेकर गई। लेकिन इसके बाद फिर लौटकर नहीं आई। इस मामले में चिन्मय ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पता चला कि इसी प्रकार के मामले में गांव के अन्य लोग भी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।
यह भी पढ़ें : गंगाजल छिड़ककर पंडित ने रूबीना को बना दिया प्रीति, सात फेरे लेकर प्रेमी की हो गई तलाकशुदा महिला
ऐसे फंसते हैं लोग
दरअसल कुछ लोगों के लुटेरी दुल्हनों से सम्पर्क होते हैं। इन्हें दलाल भी कहा जा सकता है। ये अपने अपने क्षेत्र के लोगों को दुल्हन के फोटोज दिखाते हैं। फोटोज में ये लड़किया बहुत खूबसूरत सजी धजी नजर आती हैं। इस कारण फोटो देखकर ही लड़के लड़की पर फिदा हो जाते हैं। इसके बाद दलाल लड़की वालों की मजबूरी बताकर पहले ही पैसे ऐंठना शुरू कर देता है। बाद में दुल्हन घरवालों को धोखा देकर पूरा पैसा और जेवर लेकर रफूचक्कर हो जाती है। इस कारण गुजरात पुलिस ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों से ऐसी धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.