उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक पति की पत्नी मायके चली गई तो पति ने अपनी बेटी को ही बीवी बताकर वो काम किया, जो पत्नी लाख कहने पर भी नहीं कर रही थी।

मेरठ. एक पति ने अपनी बेटी को बीवी बताकर वो काम करवा लिया, जो सिर्फ उसकी पत्नी कर सकती थी। इस काम में उस शख्स की बेटी ने भी साथ दिया। लेकिन जब उसकी पत्नी को ये बात चली तो वह सीधे थाने पहुंची और अपने पति व बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

एक पति ने अपनी बेटी को बीवी बताकर करीब 50 लाख रुपए की जमीन अपने नाम करा ​ली है। जब ये बात पत्नी को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल महाराष्ट्र निवासी महिला की शादी यूपी के मेरठ में हुई थी। जिसके कोई भाई नहीं था, वह दो बहनों ही हैं। जिन्हें पिता की विरासत में लाखों रुपए मिले, जिससे उन्होंने सौ गज का एक प्लॉट खरीद लिया। इस प्लाट को महिला ने अपने नाम करवाया था। जिसे उसका पति बेचना चाहता था। इस बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद पति ने बेटी को ही पत्नी बताकर उसका बैनामा अपने नाम करा लिया। जब वह वापस आई तो उसे पता चला कि उसके पति ने उस प्लॉट को अपने नाम पर करा लिया है। दस्तावेजों में बेटी को पत्नी दर्शा दिया, जिसमें फोटो भी बेटी के लगा दिये। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित रजिस्ट्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : मौलाना के मोबाइल में थी 500 अश्लील वीडियो, 16 साल के बच्चों से जबरदस्ती करता था अननेचुरल सेक्स

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले की बारीकि से जांच करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बेटी ने भी पिता का साथ दिया, इस कारण ये काम हो पाया था, जिसमें रजिस्ट्री कार्यालय के भी दो लोगों की मिलीभगत सामने आई है।

यह भी पढ़ें : 5 बेटियों को मां ने दिया 11 करोड़ का उपहार, देशभर में हो रही इस शादी की चर्चा