Kedarnath Yatra पर जाएं तो ये 10 चीजें गलती से नहीं ले जाएं साथ, वरना...

Published : May 20, 2025, 01:49 PM IST

Kedarnath Yatra 2025 : केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाते समय कुछ चीज़ों को साथ ले जाना वर्जित है। इनमें मांसाहार, प्लास्टिक, शराब और ड्रोन शामिल हैं। यात्रा को सुगम बनाने के लिए अनावश्यक सामान से बचें।

PREV
18
Kedarnath Yatra पर जाएं तो ये 10 चीजें गलती से नहीं ले जाएं साथ, वरना...

Kedarnath Yatra 2025: बाबा केदरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। तो कुछ अभी भी जाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। केदारनाथ यात्रा पर जाते समय, कुछ चीजों से बचना चाहिए। अगर आप यह चीजें गलती से भी ले गए तो या आपको पुण्य नहीं मिलेगा या फिर बाबा के बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है।

28
मांस, मछली और अंडे ना रखें पास

केदारनाथ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है। इसलिए धार्मिक रूप से मांस, मछली और अंडे ले जाना ठीक नहीं है। हिंदी धर्म में यह चीजें धार्मिक जगह पर वर्जित हैं।

38
प्लास्टिक और पॉलीथिन ले जाना पड़ेगा भारी

केदारनाथ मंदिर प्राकृतिक सुंदरता का स्वर्ग है। आसपास मंदाकिनी नदी, वासुकी ताल, चोराबारी ताल और गौरीकुंड हैं।आसपास की हिमालयी सुंदरता अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं। ऐसी खूबसूरती बनी रहे इसलिए उत्तराखंड सरकार ने प्लास्टिक और पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसलिए इन्हें ले जाने से बचें।

48
शराब या अन्य नशीले पदार्थ भी बैन

उत्तराखंड की धामी सरकार ने साफ आदेश जारी किए हैं कि अगर कोई केदारनाथ धाम मंदिर परिसर में शराब या नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इन चीजों को भी साथ ले जाने से बचें।

58
ड्रोन बिना अनुमति के नहीं ले जाना

कई लोग केदारनाथ मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता को कैद करने के लिए ड्रोन कैमरा साथ ले जाते हैं। लेकिन सरकार ने इस पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। अगर आप ड्रोन ले जा रहे हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले इसकी अनुमति लेना होगी।

68
केदारनाथ यात्रा एक कठिन यात्रा इसलिए...

बता दें कि केदारनाथ यात्रा एक कठिन यात्रा है। यात्रा को सुगम और असुविधा से बचने के लिए, अनाआवश्यक चीजों से बचना चाहिए। कई किलोमीटर पहाड़ों में पैदल चलना पड़ता है। इसलिए बेवजह का लगेज भी नही ले जाना चाहिए। 

78
तेज खुशबू वाले परफ्यूम भी नहीं ले जाएं

केदारनाथ बाबा का धाम समुद्री तल से काफी ऊपर है। जहां ऑक्सीजन की काफी कमी होती है। यहां पर पहुंचने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसलिए तेज खुशबू वाले परफ्यूम साथ नहीं ले जाएं।

88
शोरगुल करने वाले स्पीकर भी ना ले जाएं

केदारनाथ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है, जहां पर भोले बाबा के भक्त शांति के साथ अपने आराध्य को पूजने जाते हैं। ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए शोरगुल करने वाले स्पीकर साथ नहीं ले जाएं। जिससे दूसरों की पूजा में विघ्न हो।

Read more Photos on

Recommended Stories