
बेंगलुरु। कर्नाटक के कोडागु जिले में करीब 3 सप्ताह पहले एक कॉफी बागान में एक अज्ञात जला हुआ शव मिला, जिससे पुलिस को एक हत्या की साजिश का पता चला है। 54 वर्षीय व्यवसायी रमेश कुछ सप्ताह पहले लापता हो गया था। पुलिस को अब पता चला है कि उसकी पत्नी निहारिका ने अपने प्रेमी निखिल और एक अन्य आरोपी अंकुर के साथ मिलकर व्यवसायी के पैसों के लिए एक खौफनाक हत्या की साजिश को अंजाम दिया था। तीनों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए राज्य की सीमा पार की थी। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक के कोडागू जिले के सुन्टीकोप्पा के पास गत 08 अक्टूबर को एक कॉफी बागान में एक व्यक्ति का अध जला शव मिला। उस वक्त पुलिस की कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसलिए अज्ञात में ही पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने उस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को चेक करने के लिए वहां लगे CCTV कैमरों को खंगालना शुरू किया। पुलिस की जांच रंग लाई।
सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को लाल कलर की एक मर्सिडीज बेंज कार उधर से गुजरी, जो पुलिस को संदिग्ध लगी। जांच में पता चला कि ये कार पड़ोसी राज्य तेलंगाना के रमेश के नाम से रजिस्टर्ड है। जिससे पुलिस रमेश का पता लगाने लगी। उसके बाद पुलिस को पता चला कि रमेश तो लापता है, उसकी पत्नी ने हाल ही में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फिर तेलंगाना में अपने समकक्षों से संपर्क किया, जहां कार रजिस्टर्ड थी।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को रमेश की पत्नी निहारिका पी (29) की भूमिका पर संदेह बढ़ता गया। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो उसने रमेश की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की और अपने साथियों पशु चिकित्सक निखिल और अंकुर का नाम बताया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि निहारिका का बचपन परेशानियों भरा था।
जब वह 16 साल की थी, तब उसके पिता की मृत्यु हो गई और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। वह पढ़ाई में अव्वल थी, उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और नौकरी करना शुरू कर दिया। उसने कम उम्र में शादी कर ली, मां बनी और बाद में पति से अलग भी हो गई। किसी समय, जब वह हरियाणा में थी, तो फाईनेंसियल फ्रॉड में शामिल हो गई और जेल चली गई। जेल में उसकी मुलाकात अंकुर से हुई।
जेल से बाहर आने के बाद निहारिका ने रमेश से उसने दूसरी शादी कर ली। व्यवसायी रमेश कुमार ने निहारिका को एक शानदार लाइफ स्टाइल का सुख दिया, जिससे वह इसकी आदी हो गई। इस बीच एक बार उसने अपने पति रमेश से 8 करोड़ रुपए मांगे। रमेश ने इतनी भारी-भरकम रकम देने से मना कर दिया। जिससे निहारिका उस पर भड़क गई।
जांच में पुलिस को ये भी पता चला कि निहारिका का पति रमेश के इतर निखिल से रिलेशनशिप थी। जब पति रमेश ने पैसे देने से मना कर दिया तो निहारिका ने उसके हत्या की प्लानिंग की। उसमें उसने अपने प्रेमी निखिल और अंकुर को भी शामिल कर लिया। उसका मानना था कि रमेश की मौत के बाद उसकी सारी संपत्ति की मालकिन वह स्वयं हो जाएगी।
योजना के मुताबिक हैदराबाद के उप्पल में गत 01 अक्टूबर को व्यवसायी रमेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद तीनों आरोपी रमेश की लाश को कार की डिग्गी में भरकर उसके घर वापस गए, वहां से नकदी ली और बेंगलुरु चले गए। कार में पेट्रोल भराने के बाद वे उप्पल से 800 किलोमीटर से भी अधिक दूर कोडागु गए। वहां उन्होंने एक कॉफी एस्टेट में रमेश के शव को ठिकाने लगा दिया। शव को कंबल में लपेटकर आग लगा दी गई। इसके बाद तीनों हैदराबाद लौट आए और निहारिका ने रमेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा कर मौन हो गई।
कोडागु के पुलिस प्रमुख रामराजन ने बताया कि यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि "सब कुछ पूरी तरह से नष्ट हो गया था"। प्रथम दृष्टया, हमने पाया कि शिकायत दर्ज होने से 3-4 दिन पहले शव को जलाया गया था। हमारी क्राइम टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की। उन्हें पता चला कि शनिवार को रात 12 बजे से 2 बजे के बीच इलाके में एक वाहन संदिग्ध रूप से घूम रहा था।
हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन रात होने के कारण तस्वीरें स्पष्ट नहीं थीं। इसलिए, हमने तुमकुर तक 500 CCTV कैमरों से फुटेज की जांच की। सभी तकनीकी साक्ष्यों के साथ हम रमेश नामक एक व्यवसायी से संबंधित तेलंगाना के एक वाहन का पता लगा पाए। जांच के आधार पर हमने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनमें से 29 वर्षीय निहारिका और 28 वर्षीय पशु चिकित्सक निखिल तथा अंकुर तीन प्रमुख हैं। निहारिका मेन एक्यूज्ड है। उसने कथित तौर पर कार के मालिक रमेश की हत्या की। निहारिका ने निखिल और एक अन्य साथी अंकुर के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया।
ये भी पढ़ें...
बुरे फंसे! गांजा पीने की लगी तलब तो ऐसी जगह पहुंच गए माचिस मांगने कि हो गई FIR
पहाड़ों से पलायन के बजाय शुरू करें ये काम...उत्तरखंड सरकार देगी लाखों की सब्सिडी
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.