कुल्लू में भारी भूस्खलन से ताश के पत्तों सी बिखर गई 7 बिल्डिंग्स, हिमाचल के CM ने शेयर किया डरावना Video

Published : Aug 24, 2023, 11:26 AM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 01:07 PM IST
Massive landslide hits Kullu

सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स ने फिर से हाहाकार मचा दिया है। कुल्लू जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई घर ताश के पत्तों की तरह ढहने की खबर है। यह भयावह घटना कैमरे में कैप्चर हुई है।

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स ने फिर से हाहाकार मचा दिया है। कुल्लू जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई घर ताश के पत्तों की तरह ढहने की खबर है। यह भयावह घटना कैमरे में कैप्चर हुई है। इस हादसे में कितनी नुकसान हुआ है, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

24 अगस्त की सुबह 30 सेकेंड के अंदर 7 इमारतें गिरने की खबर है। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड के कारण हुई हैं।400 सड़कें ब्लॉक हैं।

हिमाचल प्रदेश के आनी शहर में लैंडस्लाइड

यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने X पर शेयर करते हुए लिखा-कुल्लू के आनी से परेशान करने वाले दृश्य सामने आ रहे हैं, जिसमें विनाशकारी भूस्खलन के बीच एक विशाल व्यावसायिक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि प्रशासन ने खतरे की पहचान कर ली थी और दो दिन पहले ही इमारत को सफलतापूर्वक खाली करा लिया था।

भूस्खलन के चलते आनी बस स्टैंड की दो अन्य इमारतें अपनी जगह से खिसक गई हैं। कुछ अन्य इमारतों पर भी खतरा मंडरा रहा है। लैंडस्लाइड के दौरान लोग अपनी जान बचाकर भागते देखे गए। SDM आनी नरेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि आगे की तीन बिल्डिंग और पीछे पहाड़ी की 4 बिल्डिंग्स गिरी हैं। सभी खतरनाक भवनों को खाली करा लिया गया है।

 

कुल्लू में भारी भूस्खलन का अपडेट, हिमाचल की वेदर रिपोर्ट

जैसा कि शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है, आनी शहर में एक बस स्टैंड के पास कम से कम आठ से नौ बड़ी इमारतें ढह गईं। हालांकि प्रशासन ने यह संख्या 7 बताई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, गुरुवार को हुए भूस्खलन में ढही इमारतों में से एक में दो बैंक संचालित हो रहे थे।

हिमाचल में जारी भूस्खलन से कुल्लू-मंडी हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है जबकि कई वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। हिमाचल में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित एक और शहर शिमला में पिछले 24 घंटों में 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-लैंडस्लाइड्स से नुकान

हिमाचल प्रदेश में इस साल कुल 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस साल के मानसून सीजन में 113 भूस्खलन हुए हैं। पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शिमला में 100 से अधिक इमारतें ढह गईं। राज्य इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। शिमला के प्रसिद्ध समर हिल क्षेत्र में एक प्राचीन शिव मंदिर इस मानसून में बह गया था।

यह भी पढ़ें

Today Weather Report: झारखंड-बिहार, मप्र-यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश की भविष्यवाणी

Chandrayaan 3: चंद्रमा के साउथ पोल का नाम 'चंद्र गंगोत्री' रखा जा सकता है, पढ़िए ऐसे ही 10 फैक्ट्स

 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग