Odisha Govt Farmers Loan. ओडिशा स्टेट कूपरेशन डिपार्टमेंट ने ऐलान किया है कि किसानों को अब 1 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इस योजना के लिए इंटरेस्ट सब्सिडी सबवेंशन के तहत 5700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कूपरेटिव बैंक और पीएसीएस अगले 5 साल यानि 2023-24 से 20270-28 तक के लिए यह प्रावधान किया है, ताकि कृषि क्षेत्र में किसानों को अफोर्डेबल लोन दिया जा सके।
ओडिशा के किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए रिलीज के अनुसार सरकार ने यह फैसला किया है कि किसानों को 1 लाख रुपए तक का फसल लोन 0 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। यानि किसानों को इस राशि पर एक रुपया भी ब्याज नहीं देना होगा। अप्रैल 2022 से यह लागू है। जो किसान 1 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक का लोन लेते हैं तो उन्हें 2 प्रतिशत मामूली वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद ओडिशा राज्य के किसानों में खुशी व्याप्त है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा एक कृषि प्रधान राज्य है।
क्या है ओडिशा की KALIA स्कीम
ओडिशा में इससे पहले कालिया स्कीम के तहत 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता था। 2022-23 के बीचे करीब 32.43 लाख छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों ने इस योजना के तहत लोन लिया। अब उन्हें 1 लाख रुपए तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। ओडिशा कूपरेटिव के आंकड़े बताते हैं कि 2000-02 के बीच करीब 6.40 लाख किसानों ने 438.36 करोड़ रुपए का लोन लिया था। जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा बढ़कर 34.57 लाख किसानों तक पहुंच गया जिन्होंने 16683.57 करोड़ रुपए लोन लिया। मौजूदा समय की बात करें तो राज्य में 55 प्रतिशत फसल लोन दिया जा रहा है जबकि राष्ट्रीय औसत सिर्फ 17 प्रतिशत का ही है।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.