
नई दिल्ली. दिल्ली के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल में 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 19 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और 21 को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली के सरकारी हास्पिटल में महिला का सेक्सुअल हरासमेंट
दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला अस्पताल में अपनी भाभी के साथ रह रही थी। डीसीपी (सेंट्रल) संजय कुमार सैन ने बताया कि 19-20 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे महिला ग्राउंड फ्लोर से आ रही थी, तभी आरोपी ने उसके करीब आने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए हमला या बल प्रयोग करने (आईपीसी धारा 354) के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि शाहदरा निवासी आरोपी मनीष को शुक्रवार को अरेस्ट किया गया। डीसीपी ने कहा, “आरोपी अपनी बुजुर्ग मां के साथ हॉस्पिटल आया था, जो दिल से जुड़ी बीमारी के कारण उसी ब्लॉक में भर्ती थी। वह एक प्राइवेट सिक्योरिीट गार्ड के रूप में काम करता है।
दिल्ली में महिला अपराध का ग्राफ
दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में पिछले साल 6 महिलाओं के साथ हर रोज रेप हुआ।2021 की तुलना में 2022 में दुष्कर्म की घटनाओं में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने महिला अपराधों पर कंट्रोल करने थाना स्तर पर महिला सुरक्षा समिति बनाई। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई। साल 2021 में 2076 रेप की घटनाएं हुईं थीं, जबकि साल 2022 में 2084 मामले दर्ज हुए थे। साल 2017 से हर रोज छह महिलाएं दुष्कर्म का शिकार बन रही हैं। दिल्ली में 2020 से 2022 तक रोज 20 से 25 महिलाएं किसी न किसी तरह के अपराध का शिकार बनती रहीं। 2022 में 16 महिलाएं हर दिन बलात्कार, छेड़छाड़, लूट और झपटमारी का शिकार बनीं।
यह भी पढ़ें
इंस्टाग्राम पर लड़की को मिला Lover, फिर भर लिया मांग में सिंदूर, अब आया लवस्टोरी में ट्वीस्ट
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.