बिहार में एक 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब की रहने वाली एक 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम के जरिये बिहार के लड़के से प्यार हो गया। वो उसके साथ भागकर बिहार आ गई।  

मधुबनी. बिहार में एक 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब की रहने वाली एक 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम के जरिये बिहार के लड़के से प्यार हो गया। वो उसके साथ भागकर बिहार आ गई। यहां लव कपल ने शादी कर ली। हालांकि लड़की लाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे बरामद किया है। हालांकि मांग में सिंदूर भरे मिली लड़की ने अपनी मर्जी से भागने की बात कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम की लव स्टोरी, सोशल मीडिया का प्यार

पंजाब पुलिस ने मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र से पंजाब से भगाकर लाई गई 17 वर्षीय लड़की को बरामद किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस ने हरलाखी पुलिस की मदद से की। लड़की हरलाखी थाना क्षेत्र के बरही गांव में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने लड़की के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। प्रेमी की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के नाहस रुपौली गांव निवासी सुभाष कुमार यादव (21) के रूप में हुई है। लड़की मूलत: पंजाब की है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डेढ़ महीने पहले लड़का उनकी बेटी को भगाकर ले गया था। आशंका जताई गई थी कि वो बरही गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रहा है।

सोशल मीडिया की अजब प्रेम की गजब कहानी

पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने लुधियाना के सानेवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम ने हरलाखी थाने के स्टाफ की मदद से लड़की को बरामद कर लिया। हरलाखी पुलिस ने कहा कि कोर्ट से आदेश के बाद लड़की और लड़के को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

लड़के ने बताया कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोस्ती हुई और फिर प्यार। लड़के का कहना है कि दोनों ने भागकर शादी कर ली।

पुलिस ने जब लड़की को बरामद किया, तब वो मांग में सिंदूर भरे थी। उसने लड़के के साथ अपनी मर्जी से शादी की बात कही है।

यह भी पढ़ें

रायपुर में प्रेमी से नाराज विदेशी गर्लफ्रेंड कपड़े सुखाने वाले तार से लटक गई, छोड़ गई एक मैसेज

भोपाल का Killer Boyfriend: कॉलेज के बहाने पुलिसवाले की बेटी को जंगल ले गया और काट दिया गला