
दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामन आई है। जिसे कोई चमत्कार मान रहा है तो कोई माता-पिता की बड़ी लापरवाही। दरअसल, एक से डेढ़ साल के बीच का एक बच्चा खेलते वक्त अचानक से वाशिंग मशीन में गिर गया। चौंकाने वाली बात यह थी क कि मशीन चल रही थी। बच्चा करीब 15 मिनट चक कपड़ों के साथ वॉश होता रहा और परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जैसे परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई और मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे।
12 दिन तक भर्ती रहा मासूम...7 दिन से कोमा में था
बच्चे को लेकर परिजन वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मासूम की हालत देखकर कह दिया था कि कुछ कहा नही सकता है। क्योंकि बच्चे की हालत गंभीर है। बच्चे की मां सदमें चली गई, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि कोई अनहोनी न हो जाए। वह सात दिन तक कोमा में रहा, डॉक्टरों की एक टीम उसकी निगरानी में लग गई। करीब 12 दिन तक वो भर्ती रहा, अंत में मासूम बच गया। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा सामान्य व्यवहार कर रहा है और वह पूरी तरह से ठीक है।
शरीर ठंडा पड़ चुका था, हार्ट रेट भी धीमी हो गई थी...
बच्चे का इलाज करने वाले फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जिस दौरान मासूम को लाया गया था वो बेहोशी हालत में था। उसका पूरा शरीर ठंडा पड़ चुका था। उसकी हार्ट रेट भी धीमी हो गई थी और वो तेजी से कांप रहा था। उस हालत में देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे बचा पाना संभव नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को सांस और पेट का संक्रमण हो गया था। इसके बाद उसे एंटीबायोटिक्स दिया गया।
मासूम को बचाना किसी चैलेंज से कम नहीं था
डॉक्टरों को लगने लगा था कि अब मासूम को बचा पाना मुश्किल है, फिर वह दिन रात उसके इलाज में जुटे रहे। जिसका परिणाम यह हुआ कि बच्चे की हालत में सुधार होने लगा। हालत में सुधार आने पर उसे वेंटिलेटर से हटा लिया गया। करीब 7 दिन कोमे में रहने के बाद भी वो सही सलामत बच गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। बच्चे को अब भी कुछ दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरं ने बताया कि मासूम को बचाना किसी चैलेंज से कम नहीं था।
मां ने बताया सब मेरी गलती से हुआ ये सब
वहीं बच्चा कैसे गिरा और उस दौरान घर में किस को पता क्यों नहीं चला। इस बारे में बच्चे की मां ने बताया कि जिस वक्त यह हुआ उस दौरान वह किसी काम के लिए थोड़ी देर के लिए बाहर गई थी। घर में सभी लोग नहीं थे। मैं कपड़ों को मशीन में डालकर उसे ऑन कर आई थी। लेकिन गलती से उसका ढक्कर खुला रह गया। बस इसी लापरवाही के चलते यह हो गया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.