The Kerala Story: जिस मंदिर से अल्फिया को पुलिस घसीटकर ले गई थी, उसने वहीं दुबारा अखिल से भरवाया मांग में सिंदूर

Published : Jun 21, 2023, 07:05 AM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 07:06 AM IST

केरल में 21 साल के एक हिंदू लड़के और 18 साल की मुस्लिम लड़की की विवादित शादी मीडिया की सुर्खियों में है। कपल ने 20 जून को उसी मंदिर में दुबारा शादी की, जहां से पुलिस ने उन्हें उठा लिया था।

PREV
17

तिरुवनतंपुरम. केरल में 21 साल के एक हिंदू लड़के और 18 साल की मुस्लिम लड़की की विवादित शादी मीडिया की सुर्खियों में है। कपल ने 20 जून को उसी मंदिर में दुबारा शादी की, जहां से पुलिस ने उन्हें उठा लिया था। पुलिस कर्मियों द्वारा दुल्हन को विवाह स्थल से दूर घसीटकर ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। अल्फिया (18) और अखिल (21) ने 17 जून को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन तब पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया था।

27

उस दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसमें पुलिस अल्फिया को मौके से घसीटते हुए ले गई थी। अखिल और अल्फिया दोनों के परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

37

अल्फिया के परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि 16 जून को घर से निकली अल्फिया ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से ऐसा किया।

47

पुलिस के मुताबिक, मामले को बंद करने के लिए उन्हें अल्फिया को एक जज के सामने पेश करना पड़ा था। पुलिस ने तर्क दिया कि वो सहयोग नहीं कर रही थी, लिहाजा उसे जबर्दस्त ले जाना पड़ा।

57

उस दिन रुकी हुई शादी आखिरकार पुलिस के दखल के बाद ही दुबारा हुई। अखिल और अल्फिया ने उसी मंदिर में शादी की, जहां शादी असफल रही थी। 20 जून की दोपहर यह शादी हुई।

67

कायमकुलम पुलिस ने अल्फिया और कोवलम निवासी अखिल की शादी को तब रोक दिया था। तिरुवनंतपुरम के कोवलम में मदंथमपुरन मंदिर में शादी करने आई अल्फिया को पुलिस अधिकारी जबरन उठा ले गई थी।

यह भी पढ़ें-अतिक्रमण तोड़ने के बाद रो रही महिलाओं पर हंस रहे इंजीनियर को ठाणे MLA गीता जैन ने कॉलर पकड़कर दे मारा चांटा

77

कायमकुलम की मूल निवासी अल्फिया ने तब कहा था कि पुलिस ने बुरा बर्ताव किया। बाद में जब उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो अल्फी को अखिल के साथ जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें-बागेश्वर धाम में कट्टा लेकर घूम रहा मुस्लिम युवक अरेस्ट, किसी बड़ी साजिश की आशंका से पुलिस Alert

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories