
नई दिल्ली. मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि आजकल के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की दक्षिण खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) को जम्मू कश्मीर पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है।
पूर्वोत्तर भारत का मौसम-
अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। असम और मेघालय में 22 मई, जबकि नागालैंड-मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 19 मई को मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है। (तस्वीर गुवाहाटी की)
पूर्वी भारत में मौसम-
अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम-
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 22 मई को राजस्थान के ऊपर धूलभरी/धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य भारत का मौसम-
22 मई को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में मौसम-
अगले 5 दिनों के दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में गरज/बिजली चमक/तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है
अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
20 से 22 मई, 2023 के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। नम हवा और हाई टेम्परेचर के कारण, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कोंकण में गर्म और असहज मौसम की संभावना है।
अगले 5 दिनों के दौरान गोवा सहित तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में 20 मई के दौरान गर्म और असहज मौसम रहेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश संभव है।
पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर और उत्तर पूर्व राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि हुई।
पश्चिम बंगाल और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। ओडिशा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.