उत्तराखंड में 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित, प्रियांशी ने किया टॉप, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की सभी के उज्जवल भविष्य की कामना

Published : Apr 30, 2024, 05:06 PM ISTUpdated : Apr 30, 2024, 05:09 PM IST
result

सार

उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित ​हो गया है। परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नैनीताल. उत्तराखंड में मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस रिजल्ट में 10 वीं के 89.14 प्रतिशत बच्चे पास हुए, जबकि 12 वीं के 82.63 प्रतिशत बच्चे पास हुए। परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर सीएम ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी।

सीएम ने कही ये बात

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप आने वाले समय में भी राज्य और देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

असफल स्टूडेंट्स के लिए लिखी ये बात

परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा निराश न हों, उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों पर दबाव न बनायें बल्कि उनका साथ दें। ये जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है। आप सभी पूर्ण मनोयोग से और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह

जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, स्टूडेंट्स में गजब का उत्साह दिखा, कोई मोबाइल, कोई लैपटॉप तो कोई कम्प्यूटर पर अपना रिजल्ट देख रहा था। रिजल्ट देखने के बाद अधिकतर स्टूडेंट्स के चेहरे खिले हुए नजर आए। क्योंकि 10 वीं हो या 12 वीं दोनों कक्षाओं में 82 प्रतिशत से अधिक विद्या​र्थी पास हुए हैं।

ये हैं हाईस्कूल के टॉपर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया है। छात्रा ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। और कुल 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने रहे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?